-अटकलों का दौर मोदी मंत्रिमंडल को लेकर शुरू हो गया है। -कुछ नाम तय माने जा रहे हैं
मुरादाबाद: लोकसभा चुनावों में एक बार मोदी सरकार बनने के बाद अब सभी की निगाहें नयी कैबिनेट पर टिक गयीं हैं। क्यूंकि कई बड़े नेताओं ने न इस बार चुनाव लड़ा और न उन्होंने आगे सक्रीय राजनीति में आने की इच्छा जताई। अब तमाम तरह की अटकलों का दौर मोदी मंत्रिमंडल को लेकर शुरू हो गया है। वहीँ कुछ नाम तय माने जा रहे हैं। इनमें कुछ पुराने तो कुछ नए भी शामिल हैं, जिन्हें पार्टी निष्ठा का ईनाम मिल सकता है।
इन सीटों पर फिर होगा चुनाव, जानिए क्यों?
इनका नाम तय
सबसे पहले बड़ा नाम मोदी सरकार में मंत्री रहे और गाजियाबाद सांसद वी के सिंह है। पिछली बार भले ही विदेश राज्य मंत्री रहे हों लेकिन इस बार इन्हें कैबिनेट मंत्री मंडल में शामिल होना तय माना जा रहा है। इस बार इन्होने जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। पांच लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। इसी तरह गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा का नाम भी मंत्री मंडल के लिए तय माना जा रहा है। इसके आलावा पिछली बार भी मंत्री मंडल में शामिल रहे बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिलती दिख रही है।
VIDEO: कैराना में बीजेपी समर्थकों ने इस तरह मनाया जीत का जश्न
इन्हें भी मिल सकता है मौका
मुजफ्फरनगर से रालोद प्रमुख अजीत सिंह को हारने वाले संजीव बालियान को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिलनी तय मानी जा रही है। उसके बाद नाम आता है मेरठ से लगातार तीन बार सांसद राजेन्द्र अग्रवाल का, पार्टी उनको निष्ठा का ईनाम या तो मंत्री मंडल में जगह देकर या फिर पार्टी में कोई बड़ा पद देकर कर सकती है। ये सबही वेस्ट यूपी से आते हैं और गठबंधन के समीकारण के बाद भी जीतने में सफल हुए हैं।