-जिला कृषि विकास एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी भी लगी हुई है -रात मेले में उस समय भगदड़ मच गयी। -संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मुरादाबाद: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कम्पनी बाग़ में इन दिनों जिला कृषि विकास एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी भी लगी हुई है। जहां मेले में कई प्रकार के झूले भी लगे हुए हैं। शनिवार रात मेले में उस समय भगदड़ मच गयी। जब चालीस फीट उंचे झूले से एक महिला आ गिरी। आनन फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल दौड़े। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीँ परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाकर ख़ासा हंगामा किया। पुलिस ने झूला संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मुख्यमंत्री दौरे के अगले ही दिन निवेशकों का बिल्डर पर फूटा गुस्सा, तपती धूप में किया ये काम- देखें वीडियो
झूला चलते ही हुई घटना
करुला निवासी जेबुन निशा अपने परिवार के साथ मेले में आई थी। वो जैसे ही झूले पर बैठी और स्पीड पकड़ने के साथ ही वो नीचे आ गिरी। जिससे पूरे मेले में हडकम्प मच गया। परिजनों ने झूला संचालक के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
होगी कार्यवाही
सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि लापरवाही के आरोप में झूला संचालक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।