मुरादाबाद

योगी सरकार गरीब बेटियों के लिए कर रही है ये काम, ऐसे लें योजना का लाभ

गरीब सहित विधवा और तलाकशुदा महिलाएं भी कर सकती हैं आवेदन
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2018, 10:54 AM IST
moradabad

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के आने के बाद से मुरादाबाद की जनता सरकार के द्वारा चलाई जा रही तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रही है। इन योजनाओं में से एक है मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, जो प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओ में से एक है। इस योजना के अंतर्गत इस बार मुरादाबाद में 476 जोड़ों का विवाह कराए जाने का लक्ष्य समाज कल्याण विभाग को दिया गया है। सामूहिक विवाह के लिए विभाग को एक करोड़ 66 लाख 60 हजार की धनराशि भी प्राप्त हो गयी है। समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि इस माह के अंत मे या फिर 15 फरवरी को मुरादाबाद जनपद की सभी तहसीलों में विवाह कराए जाएंगे। इस योजना में गरीब सहित विधवा और तलाकशुदा महिलाओं भी आवेदन कर सकती हैं। विवाह करने वाले हर जोड़े पर मुख्यमंत्री की ओर से 35 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसमें नकदी जेवर सहित घरेलू सामान भी सरकार की तरफ से दिया जाएगा।

वहीं इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए खुद जिले के अधिकारी भी ख़ासा गंभीर हैं। सीडीओ सी इंदुमती जिले के सभी नगर पंचायतों और ब्लॉक अधिकारियों संग बैठक कर चुकी हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ये निर्देश दिए हैं कि वे एनजीओ के माध्यम से शादी के लिए लोगों को जागरूक करें और पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलवाएं।

बता दें कि इस योजना में सरकार की तरफ से जो 35 हजार दिए जा रहे हैं। उनमें दस हजार विवाह की रस्म आदि और बाकी रूपए कन्या के खाते में जाएंगे। जिससे उसे भविष्य में मदद मिल सके। इसके लिए जिन शादी योग्य लड़कियों या महिलाओं का चयन होगा उनका खाता अगर नहीं खुला होगा तो पहले खाता खुलवाया जाएगा।

यहां बता दें की ये महत्वाकांक्षी योजना योगी सरकार के विजन में शामिल रही है। इसलिए सरकारी अधिकारी भी इसे लेकर ख़ासा मेहनत कर रहे हैं। इन दिनों इस पर प्रचार प्रसार भी खूब किया जा रहा है। वहीँ विभाग के कर्मचारी योजना को लेकर जरुरतमंदों तक पहुंचकर औपचारिकताएं भी पूरी करवा रहे हैं।

Published on: