मुरादाबाद

यूपी के इस शहर के “360” डिग्री वाले बॉलर ने दुनिया भर के क्रिकेट में शुरू की नई बहस

यूपी की टीम से खेल रहे शिवा सिंह ने 360 डिग्री पर घूम कर बोलिंग,जिसे अंपायर ने डेड बाल करार दे दिया।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2018, 6:54 PM IST
moradabad
यूपी के इस शहर के “360” डिग्री वाले बॉलर ने दुनिया भर के क्रिकेट में शुरू की नई बहस

मुरादाबाद: दुनिया के क्रिकेट जगत में मुरादाबाद के उभरते हुए फिरकी गेंदबाज शिवा सिंह ने एक नई बहस को चुनौती दे दी है। जी हां इन दिनों सीकी नायडू ट्रोफी में यूपी की टीम से खेल रहे शिवा सिंह ने 360 डिग्री पर घूम कर बोलिंग,जिसे अंपायर ने डेड बाल करार दे दिया। जिस पर खुद शिवा और उनके कप्तान ने आपत्ति जताई। क्यूंकि शिवा इससे पहले इस तरह का एक्शन रणजी ट्रोफी में इस्तेमाल कर चुके थे। तब अंपायर या किसी अन्य ने कोई आपत्ति नहीं उठाई थी।

नई बहस शुरू

शिवा सिंह के इस एक्शन को लेकर देश ही नहीं दुनिया में नयी बहस शुरू हो गयी है। शिवा के पिता और पूर्व रणजी खिलाडी अजीत सिंह ने शिवा के प्रयोग को सराहा है,उनके मुताबिक आज बैट्समैन नए तरह के शॉट्स खेल रहे हैं, रिवर्स स्वीप से लेकर कई तरह के नए शॉट्स ऐसे में बॉलर को भी मौका मिलना चाहिए। उनके मुताबिक क्रिकेट में ये नियम है कि एक बॉलर 6 गेंदे एक ही एक्शन से फेंकेगा अगर बीच में एक्शन चेंज करेगा तो वो डेड बाल होगी। उस नियम से अंपायर ने सही किया। लेकिन अब तेज क्रिकेट के दौर में बॉलर के हितों को भी देखकर बड़े खिलाड़ियों और बोर्ड को फैसला लेना चाहिए।

एकदम नया है एक्शन

360 डिग्री अपनी तरह का बिलकुल नया एक्शन है,इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के इयान चैपल ने अंडर आर्म बाल फेंकी थी। लेकिन अब शिवा का एक्शन जिस तरह का है उससे बल्लेबाज के लिए शॉट्स में थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

ये है एक्शन

इस एक्शन में शिवा जोकि बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं अपने रनप में आते हुए ठीक क्रीज से पहले उछलकर पूरा घूम कर गेंद फेंक रहे हैं। जिसे अंपायर ने डेड बाल घोषित कर दिया। वहीँ शिवा ने इस एक्शन को आगे जारी रखने की बात कही है। उनके मुताबिक इससे निश्चित रूप से रन बचेंगे और इस एक्शन के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है।

Updated on:
10 Nov 2018, 6:54 PM IST
Published on: