मुरादाबाद

बहन के घर गए भाई की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

मृतक के परिवार वालों ने बताया कि युवक बीती रात अपनी बहन के घर तुर्खेड़ा गांव गया था। सुबह उसकी लाश सड़क किनारे मिली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2018, 3:22 PM IST
मृतक का फाइल फोटो
बहन के घर गए भाई की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

रामपुर। शौच के लिए जंगल गए युवक की अज्ञात हत्यारों ने गोली मारकर हत्त्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया। वहीं परिजनों को भरोसा दिया है कि हत्यारे जल्द गिरफ्तार होंगे। घटना की वजह अवैध संबंध बताई जा रही है। सीओ नरेंद्र पाल सिंह ने ओमवीर की हत्त्या के हत्यारों के शक की सुई अवैध सम्बंधों की तरफ जा रही है, जिसको लेकर पुलिस की टीमें लगातार जांच कर रही हैं। परिवार के लोग जैसे ही आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हैं। तुरंत एफआईआर दर्ज होगी। गोली मारकर युवक की हत्या की गई है। सड़क किनारे युवक का शव मिला है, जिसको लेकर हमारी पुलिस टीमें घटना का वर्कआउट करने के लिए काम कर रहीं है।

मृतक के परिवार वालों ने बताया कि युवक बीती रात अपनी बहन के घर तुर्खेड़ा गांव गया था। सुबह उसकी लाश सड़क किनारे मिली। लाश के पास से 312 बोर का एक तमंचा मिला है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक युवक का नाम ओमवीर है। मृतक ओमवीर जीजा का कहना है कि रात में वह शौच के लिए घर से बाहर की तरफ सड़क किनारे गये थे। लेकिन वापस नहीं आये। रात से उन्हें तलाशा जा रहा था। सुबह होने पर उनकी लाश सड़क किनारे मिली। उनके अवैध संबंध किससे थे। इन सब बातों को लेकर पुलिस टीमें अपना काम कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके किए की सजा दिलाई जाएगी।

Published on: