मुरैना

जेसीबी और क्रेन कंटेनर बीच जोरदार भिड़ंत, बीच में फंस गया ड्राइवर, क्रेन से खींचकर निकाला

हादसे में कंटेनर ड्राइवर दोनों वाहनों के बीच फंस गया। सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

less than 1 minute read
जेसीबी और क्रेन कंटेनर बीच जोरदार भिड़ंत, बीच में फंस गया ड्राइवर, क्रेन से खींचकर निकाला

प्रशासन द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सूबे के मुरैना जिले से सामने आया है, जहां 2 कंटेनरों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कंटेनर ड्राइवर दोनों वाहनों के बीच फंस गया। सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी और क्रेन के कंटेनर में फंसे ड्राइवर को निकालने का प्रयास शुरू किया।

बता दें कि ये भीषण दुर्घटना सराय छौला थाना इलाके के देवपुरी बाबा मंदिर के पास घटी है। यहां जेसीबी और क्रेन के कंटेनर के बीच भयानक टक्कर हुई। इस टक्कर में ड्राइवर बीच में ही फंस गया, जिसके के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों वाहनों के बीच फंसे ड्राइवर को निकालने के तमाम प्रयास किए लेकिन वो असफल रहे।


क्रेन की मदद से फंसे ड्राइवर को निकाला जा सका

वहीं,ग्रामीणों की तमाम कोशिशें नाकाम साबित होने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते हो मौके पर पहुंची पुलिस ने भी ड्राइवर को निकालने का प्रयास शुरू किया। बाद में क्रेन की मदद से खींचकर दोनों वाहनों को अलग अलग किया गया, तब कहीं जाकर ड्राइवर को बाहर निकाला जा सका। फिलहाल, ड्राइवर को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं दूसरी तरफ भीषण एक्सीडेंट के कारण हाइवे पर लंबा जाम लग गया था, जिसे घंटों बाद सुचारू किया जा सका।

Published on:
23 Dec 2023 02:47 pm
Also Read
View All