28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरैना गांव तालाब का होगा जीर्णोद्धार, बनेंगे पक्के घाट

पत्रिका अमृतम जलम: जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम आयुक्त सहित एनसीसी छात्र व समाजसेवियों ने की तालाब की सफाई

3 min read
Google source verification
Morena village pond will be renovated, concrete ghats will be built.

पत्रिका अमृतम जलम: जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम आयुक्त सहित एनसीसी छात्र व समाजसेवियों ने की तालाब की सफाई

मुरैना. पत्रिका अमृतम जलम अभियान के तहत मुरैना गांव तालाब की सफाई और जल सहेजने के प्रति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तालाब से कचरा निकाला गया। किनारे पर पड़ी गंदगी को साफ किया गया। जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव, नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र धाकरे की विशेष उपस्थिति रही। जिला पंचायत सीईओ भार्गव ने आयुक्त नगर निगम से तालाब को और सुंदर व आकर्षक कैसे बनाए जाए, उस पर चर्चा की गई। उन्होंने तालाब के चारों तरफ पक्के घाट व साफ सफाई पर जोर दिया। आयुक्त ने भी मौके पर मौजूद इंजीनियर को मुरैना गांव तालाब का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर इंजीनियर ऋषिकेश शर्मा, दीपक गरगटे, स्वास्थ्य अधिकारी जगदीश टैगोर, शासकीय एक्सीलेंस उमावि क्रमांक एक मुरैना के एनसीसी कैडिट्स भी मौजूद रहे।

नगर निगम को बोला है कि मुरैना गांव में प्राचीन महत्व का तालाब है। इसको और सुंदर व आकर्षक बनाने की दिशा में बेहतर प्रयास करें और तालाब का सीमांकन कराया जाए, उसके बाद उसके चारों तरफ पक्के घाट बनाएं जाएं।

कमलेश कुमार भार्गव, सीईओ, जिला पंचायत

मुरैना गांव तालाब का प्रस्ताव तैयार करने के लिए इंजीनियर को बोल दिया है। तालाब के चारों तरफ पक्के घाट और उसकी साफ सफाई के प्रति क्या बेहतर हो सकता है, वह सब किया जाएगा।

सतेन्द्र धाकरे, आयुक्त, नगर निगम

तालाब की साफ सफाई, जल सहेजने के प्रति हम स्वयं आगे आएं और लोगों को जागरुक करें क्योंकि तालाब का जल स्तर बना रहेगा तो आसपास के जल स्रोत पर्याप्त पानी की सप्लाई देते रहेंगे।

हरिओम शर्मा, एनसीसी आफीसर

पत्रिका ने तालाब की साफ सफाई का अभियान शुरू करके सराहनीय कार्य किया है। इस सफाई को आगे भी बरकरार रखा जाएगा, निगम की टीम तालाब की सफाई का ख्याल रखेगी। तालाब के किनारे पर पौधारोपण भी कराया जाएगा।

ऋषिकेश शर्मा, इंजीनियर, नगर निगम

पत्रिका का अमृतम जलमं अभियान लोगों को जागरुक करने के लिए सार्थक पहल है। इससे पूर्व भी पत्रिका अक्सर सामाजिक सरोकार के अभियान चलाकर लोगों को जागरुक करती रही है। लोगों को इस अभियान से जुडऩा चाहिए।

भूपेन्द्र सिकरवार, समाजसेवी

मुरैना गांव का तालाब धार्मिक आस्था के साथ साथ प्राचीन धरोहर है। इसको सहेजने के लिए पत्रिका के अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति से उम्मीद है कि तालाब का जीर्णोद्धार होगा। जिससे इसे और सुंदर व आकर्षक बनाया जा सकेगा।

मधुकर शर्मा, भाजपा नेता

अमृतम जलम अभियान से हम पिछले लंबे समय से जुड़े हैं। पत्रिका हर साल इस अभियान का शंखनाद करती है, इसमें अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी व ग्रामीण शामिल होते हैं। इस अभियान को सार्थक बनाने हम सबको संकल्प लेना होगा।

हेमंत बाजौरिया, दरोगा, नगर निगम

पत्रिका द्वारा अमृतम जलम अभियान हर साल किया जाता है। लोगों को इस अभियान से प्रेरणा लेना चाहिए। लोग स्वयं सफाई करें और अपने आसपास के लोगों को जागरुक करें।

सुदर्शन शर्मा, कैडिट, एनसीसी

पत्रिका द्वारा समय समय पर समाजिक सरोकार के कार्यक्रम करता रहता है। पिछली बार भी अमृतम जलम कार्यक्रम में एनसीसी कैडिट्स ने सहभागिता की थी। इस बार भी हमने श्रमदान किया।

अर्नव सैमिल, कैडिट्स, एनसीसी

जल स्रोतों से पशु, पक्षी पानी पीते हैं और आमजन के जल स्रोतों का जल स्तर स्थिर रहता है। इसलिए इनका संरक्षण जरूरी है। पत्रिका ने मुहिम शुरू की है, वह सराहनीय हैं।

प्रवीण शर्मा, कैडिट, एनसीसी

मुरैना गांव का प्राचीन तालाब धार्मिक परंपरा से जुड़ा हुआ है। इसको पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए स्थानीय नगर निगम को पहल करनी चाहिए। तालाब पर पहुंचकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

बिट्टू राठौर, कैडिट्स, एनसीसी

मुरैना गांव तालाब पर पत्रिका के अभियान से जुडकऱ आज श्रमदान किया। एनसीसी कैडिट्स ने संकल्प लिया है कि स्वयं तो सफाई करेंगे और लोगों को प्रेरित करेंगे।

प्रशांत मौर्य, कैडिट, एनसीसी