मुरैना

कपड़ा व्यापारी का ‘कचरा’ शौक, हटाते हटाते छूट गया निगम का पसीना

मुरैना के कपड़ा व्यापारी को घर की छत पर कचरा जमा करने का शौक है। स्थिति ये रही कि, परेशान होकर पड़ोसियों को कलेक्टर से शिकायत करनी पड़ी। नगर निगम ने जेसीबी लगाकर उठवाया कचरा।

2 min read
कपड़ा व्यापारी का 'कचरा' शौक, हटाते हटाते छूट गया निगम का पसीना

मुरैना. किसी को बहुत सारा धन इकट्ठा करने का शौक होता है तो किसी को एंटीक चीजों का कलेक्शन रखने का शौक होता है, पर मध्य प्रदेश के मुरैना में एक ऐसा शख्स है, जिसे कचरा इकट्ठा करके रखने का शौक है। आपको सुनकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन ये बात बिलकुल सच है। शहर में एक कपड़ा व्यापारी ऐसा है जिसके घर पर इतना कचरा इकट्ठा हो चुका था कि, आसपास रहने वाले ही परेशान हो गए थे। कई बार पड़ोसियों ने कपड़ा व्यापारी से उनकी छत से कचरा हटाने का निवेदन किया पर उन्होंने किसी एक की न सुनी। कचरे की बदबू और प्रदूषण से आसपास रह रहे लोग इतने परेशान हो चुके थे कि, उन्होंने मामले की शिकायत कलेक्टर की जनसुनवाई में करनी पड़ी।


कलेक्टर ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जब नगर निगम को छत की सफाई करने के निर्देश दिये तो निगम कर्मियों के भी कचरा देखकर होश उड़ गए। कपड़ा व्यापारी के मकान की छत से 8 ट्रॉली कचरा निकला। ये कचरा छत पर सालों से जमा हुआ था। वो न तो खुद इसकी सफाई करवाता था और न ही पड़ोसियों को सफाई करने देता था। निगम ने बुधवार को पहले छत का सारा कचरा नीचे सड़क पर फैंका तो मार्ग ही बंद हो गया। यहां तक की आसपास की दुकानों को भी बंद करना पड़ा। जिन्होंने भी सड़क पर कचरे का ढेर देखा वो हैरान रह गया। कचरा इतना था कि, पूरा मार्ग उससे पट गया। कचरा साफ करने के लिए निगम को JCB की मदद लेनी पड़ी।

बारिश के बाद पूरे इलाके में फैलती थी बदबू

आपको बता दें कि, मुरैना के सिकरवारी बाजार में योगेश गुप्ता नामक कपड़ा व्यापारी रहते हैं। उन्होंने अपने मकान की छत पर ड्रमों, प्लास्टिक के डिब्बों और बोरियों में कचरा भरकर रखा हुआ था। उनके कचरा इकट्‌ठा करने के शौक से आस पड़ोस के लोग ही नहीं बल्कि उनके घरवाले खुद भी परेशान थे। सभी उन्हें कई बार समझाइश दे चुके थे, लेकिन वो मानने को तैयार ही नहीं थे। बारिश में कचरे से और भी बदबू उठती थी। पड़ोसी भी कचरा साफ कराने का निवेदन करते रहे, लेकिन योगेश ने किसी की नहीं सुनते। आखिरकार हार मानकर पड़ोसियों को जनसुनवाई में कलेक्टर बक्की कार्तिकेयन से उनकी शिकायत करनी पड़ी।

सड़क पर महिला के हंगामे का नया वीडियो आया सामने, देखें Video

Published on:
13 Jan 2022 08:47 pm
Also Read
View All