
मुरैना. थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी गए 03 ई रिक्शा वाहन एवं ई रिक्शा की 38 बैट्रियां बरामद कर 0.3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूर्व से दर्ज चोरी की एफआईआर के फरियादियों को बुलाकर ई रिक्शा व बैटरियों की पहचान करवाई जा रही है।
पिछले कुछ दिन से शहर में आए दिन बैट्री चलित सवारी वाहन (ई रिक्शा) के चोरी होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही थी, वरिष्ठ अधिकारियों ने नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदौरिया को इन घटनाओं की पतारसी के लिए निर्देशित किया था। इसी तारतम्य में टीआई कोतवाली अमित भदौरिया ने अपनी टीम के साथ खोजबीन प्रारंभ की तो यह सूचना प्राप्त हुई कि चोरों द्वारा ई रिक्शा की बैट्रियां निकालकर उनको बेचा जा रहा है इसीलिए लगातार ई रिक्शा वाहनों की चोरी हो रही है। मुखबिर की सटीक सूचना पर से थाना कोतवाली पुलिस ने 03 ई रिक्शा वाहन एवं कुल 38 बैंट्रियों को आरोपियों की निशादेही पर जब्त कर एक बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना सिटी कोतवाली में दर्ज चोरी के मामले में 3 ई रिक्शा एवं 38 बैट्रियों को मुखबिर की सूचना पर से बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी चोर गिरोह के अभय (20) पुत्र प्रेमराज खटीक निवासी रामनगर चौराहा मुरैना, अजय (21) पुत्र पुरुषोत्तम जाटव निवासी वनखंडी रोड गोपाल पुरा मुरैना, सोनू (22) पुत्र योगेन्द्र माहौर निवासी तुस्सीपुरा थाना स्टेशन रोड मुरैना को गिरफ्तार किया है।
चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया, एसआई अरुण सिंह कुशवाह, एसआई पवन भदौरिया, एएसआई किशन सिह, प्रधान आरक्षक शिवप्रताप भदौरिया, अनिल दोहरे, जितेन्द्र सिंह, राधाचरण, विनोद ढोड़ी, आरक्षक श्यामविहारी, अशोक गुर्जर, सूरज, सत्यम शर्मा की भूमिका अहम रही।
Published on:
07 Apr 2026 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
