17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11153 किसानों के हुए थे पंजीयन, 4932 किसानों को बिका गेंंहू

किसान बोले: इंतजार करते रहे कि कभी तो गेंहू खरीद में हमारा नंबर आएगा लेकिन शासन, प्रशासन की पॉलिसी सिर्फ दिखावा

2 min read
Google source verification
buy wheat

किसान बोले: इंतजार करते रहे कि कभी तो गेंहू खरीद में हमारा नंबर आएगा लेकिन शासन, प्रशासन की पॉलिसी सिर्फ दिखावा

मुरैना. जिले में 34 केन्द्रों पर पंजीकृत 11153 किसानों में से अभी तक सिर्फ 4932 किसानों 4 लाख 33 हजार 669 क्विंटल ही गेंहू खरीदा जा सका है। अब गेंहू उपार्जन की रफ्तार धीमी हो गई है। उधर स्लॉट बुक नहीं होने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना हैं कि पहले साइड नहीं चलने पर स्लॉट बुक होने का इंतजार करना पड़ा और अब शासन स्तर से 2500 क्विंटल गेंहू का एक दिन में स्लॉट बुक होने की सीमा तय कर दी है, इसमें भी बड़े किसान थे, उन्होंने एडबांस में स्लॉट बुक करा लिए हैं, इसलिए अब स्लॉट बुक नहीं हो रहे, किसान सोसायटी व ऑनलाइन सेंटरों के चक्कर लगा रहे हैं।


रबी विपणन वर्ष 2026-27 में जिले में समर्थन मूल्य पर एफएक्यू गुणवत्ता के गेहूं का उपार्जन 15 अप्रैल से प्रारम्भ हुआ। 15 मई तक जिले के 34 केन्द्रों पर 4932 किसानों से 4 लाख 33 हजार 669 क्विंटल ही गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु 30 अप्रैल से पूर्व बड़े किसान (दो हेक्टेयर से अधिक जमीन वाले) के स्लॉट बुक नहीं हो रहे थे, जब बड़े किसानों के स्लॉट बुक होना शुरू हुए और शासन स्तर से 23 मई तक स्लॉट बुक करने की तारीख घोषित की तो किसानों को काफी राहत मिली लेकिन कुछ दिन बाद फिर वही स्थिति हो गई और किसान स्लॉट बुक कराने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। जिले में अभी भी 6221 किसान अभी ऐसे हैं जिनके स्लाटॅ बुक नहीं हुए हैं।

चैना सोसायटी की स्थिति

चैना सोसायटी पर 425 किसानों ने गेंहू खरीदी हेतु पंजीयन कराया था। यहां 2500 किसानों का 19 हजार क्विंटल गेंहू खरीदा जा चुका है। सेकेट्री रामबाबू शर्मा ने बताया कि पंजीयन से खरीद पूरी तरह अलग है। किसान अपना माल किसी भी केन्द्र पर उसको जहां सुविधा लगे, वहां बेच सकता है। इसलिए हमारा यहां पंजीयन से अधिक किसानों का माल खरीदा जा चुका है।

भैंसरोली सोसायटी की स्थिति

भैंसरोली सोसायटी पर 2500 किसानों ने पंजीयन कराया था। 15 अप्रैल से अभी तक 86 किसानों का 9600 क्विंटल गेंहू खरीदा जा चुका है। सेकेट्री दिलीप सिकरवार ने बताया कि बारिश और आंधी के चलते खरीद प्रभावित हुई, वहीं आंधी में टेंट-पंडाल उडऩे से नुकसान हो गया।

15 मई तक 4932 किसानों का 4 लाख 33 हजार 669 क्विंटल ही गेंहू खरीदा जा सका है। अब किसान के स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे हैं, शासन स्तर से ही 2500 क्विंटल रोजाना के हिसाब से स्लॉट बुक करने का नियम कर दिया। कुछ लोगों ने पहले ही स्लॉट बुक करा लिए, इसलिए अब स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे हैं।

उमेश शर्मा, प्रभारी आपूर्ति नियंत्रक, आपूर्ति विभाग