14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी में बिजली नहीं थी, परीक्षा कक्ष में कॉपियों से हवा करते दिखे परीक्षार्थी

जनरेटर खराब, बिजली गुल होने पर गर्मी व अंधेरे में परीक्षा देने को मजबूर परीक्षार्थी, मामला शासकीय कन्या महाविद्यालय का

2 min read
Google source verification
morena

no electricity examinees seen fanning themselves with their answer sheets in examination hall

मुरैना. बुधवार समय दोपहर 03.09 मिनट का था, स्थान शासकीय कन्या लीड महाविद्यालय का है। बिजली न होने पर परीक्षाथी भीषण गर्मी व अंधेरे में परीक्षा दे रहे थे। परीक्षार्थी गर्मी के चलते उत्तरपुस्तिकाओं से हवा करते नजर आए। वैसे तो सभी कमरों में परेशानी थी लेकिन कक्ष क्रमांक 16 की स्थिति ज्यादा खराब थी, उसमें इतना अंधेरा था कि ठीक से परीक्षार्थी लिख भी नहीं पा रहे थे।


शासकीय कन्या महाविद्यालय में व्यक्तित्व विकास विषय की परीक्षा में बुधवार को 396 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। भीषण गर्मी के चलते पीएसयू कॉलेज के छात्र गगन बघेल को उल्टी हो रही थीं, उसको मजबूरन पेपर छोडकऱ बीच में अपने भाई को बुलाकर घर जाना पड़ा। यहां बता दें कि परीक्षाओं में व्यवस्थाओं के लिए अलग से मद रहता है, उसके बाद भी कॉलेज में खराब पड़े जनरेटर को दुरस्त नहीं कराया गया है। बिजली गुल होने पर परीक्षार्थियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक तो भीषण गर्मी और दूसरे अंधेरे में बैठकर परीक्षा देनी पड़ रही है। कॉलेज प्रशासन की लापरवाही है परीक्षाओं को शुरू हुए महीने भर से ज्यादा समय हो गया लेकिन अभी तक खराब पड़े जनरेटकर को सही नहीं कराया गया है। 12 मई को भी दोपहर में परीक्षा के दौरान करीब एक घंटे बिजली सप्लाई बंद रही, इस दौरान भी परीक्षार्थी परेशान रहे।

एक छात्र को हुई उल्टी और आए चक्कर

परीक्षा केन्द्र पर पीएसयू कॉलेज के एक छात्र को गर्मी के चलते उल्टी व चक्कर आने लगे। पहले स्टाफ ने उसको कूलर की हवा में बैठाया, उसके बाद भी उसको आराम नहीं मिला तो उसने अपने भाई को फोन करके बुलाया और बीच परीक्षा में ही अपने घर चला गया।

यह बात सही है कॉलेज का जनरेटर खराब पड़ा है। उसके लिए मैकेनिक से बात हुई हैं, जल्दी ही दुरस्त कराया जा रहा है।

डॉ. जी एस उच्चारिया, प्राचार्य, शासकीय कन्या लीड कॉलेज, मुरैना