7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुरानी रंजिश में रायपुर में खूनी संघर्ष, 10 लोग घायल

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ की क्रॉस कायमी, दो पक्षों के बीच लाठी चलने व पथराव के चलते गांव में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

2 min read
Google source verification

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ की क्रॉस कायमी, दो पक्षों के बीच लाठी चलने व पथराव के चलते गांव में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

मुरैना. महुआ थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार सुबह हिंसक रूप ले लिया। गांव के मंदिर के पास दो पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे व पत्थर से एक दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हुए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं झगड़े के बाद गांव में तनाव का माहौल है, इसलिए पुलिस तैनात रही।


पुलिस के अनुसार, विवाद की जड़ पुरानी अदावत है। तीखी बहस के बाद मारपीट शुरू हुई। एक पक्ष के जैकी उर्फ जितेंद्र तोमर ने विरोधी पक्ष पर रास्ता रोकने, गाली-गलौज और हमला करने का आरोप लगाया। वहीं दूसरे पक्ष के जीतू उर्फ जितेंद्र तोमर ने भी मारपीट व लाठी से हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के लोगों के सिर, हाथ-पैरों में चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही महुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रायपुर में पथराव का वीडियो वायरल

रायपुर गांव में दो पक्षों के बीच चली लाठियां व पथराव का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़ी संख्या में दोनों तरफ से महिला पुरुषों की भीड़ पथराव करते नजर आ रही है। वहीं कुछ महिला पुरुष घायल अवस्था में दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस छाबनी में तब्दील हुआ गांव

रायपुर गांव में दो पक्षों के बीच चली लाठी व हुए पथराव के बाद तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। यहां तक गांव को पुलिस छाबनी में तब्दील कर दिया है। दो दिन से गांव में पुलिस इसलिए तैनात है कि विवाद फिर नहीं हो जाए क्योंकि दोनों ही पक्ष के लोग घायल हुए हैं, इसलिए आक्रोश अभी थमा नहीं हैं।