
मीडियाकर्मी ने खबर न छापने के नाम पर 3 लाख रुपए, ठगी के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी में जुटी पुलिस, पहले छौंदा फिर बड़ोखर में खोला ऑफिस
मुरैना. जिले में पुत्र प्राप्ति के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक किराएदार ने मकान मालिक से 12 लाख 70 हजार रुपए ठग लिए। पुलिस ने फरियादी सोनू उर्फ रामू पुत्र कन्हैया कुशवाह निवासी बिजौली पुरा हाल बड़ोखर की रिपार्ट पर आरोपी सोनू पुत्र वीरेन्द्र कुशवाह निवासी महादेव पुरा हाल ब्रजधाम कॉलोनी अंबाह बाईपास मुरैना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
स्टेशन रोड थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, बिजौली पुरा थाना माताबसैया निवासी सोनू उर्फ राम कुशवाह (30) ने बताया कि बीते 5 अप्रैल को महादेवपुरा थाना कैलारस हाल ब्रजधाम कॉलोनी अमवाह निवासी वीरेंद्र कुशवाह (26) उनके मकान में किराए पर रहने आया। करीब 20 अप्रैल को आरोपी ने सोनू को पुत्र प्राप्ति हेतु पूजा-पाठ करवाने का झांसा दिया। सोनू के दो लड़कियां थीं, लडक़ा नहीं था, इसलिए वह वीरेंद्र के बहकावे में आ गया। सोनू ने 21 अप्रैल को वीरेंद्र को एक लाख रुपए दिए। कुछ दिनों बाद वीरेंद्र ने देवीय शक्ति से परिवार को खतरा बताकर आठ लाख रुपए और मांगे। डरकर सोनू ने यह राशि भी दे दी। फिर 70 हजार रुपए अतिरिक्त दिए गए। इस तरह वीरेंद्र कुशवाह ने छल-कपट से सोनू से कुल 12 लाख 70 हजार रुपए हड़प लिए। बड़ोखर पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया। उप निरीक्षक शिवानी जादौन मामले की जांच कर रही हैं।
देवीय शक्ति का भय दिखाकर बैठाया भागवत
पीडि़त रामू कुशवाह ने बताया कि आरोपी अपने आपको शशिकांत महाराज बताता था। वह रात को देवीय रूप रखकर डराता था और भय दिखाकर मुझसे दो तीन बार में 12 लाख 70 हजार रुपए ठग लिए। मैंने मोहल्ले वालों से कर्ज लेकर पैसे दिए लेकिन वह भाग रहा था तभी उसको पकडकऱ पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी सोनू कुशवाह उर्फ आशुतोष महाराज ने पहले अपना कार्यालय छौंदा गांव में खोला लेकिन जब यह खबर एक मीडियाकर्मी को पता चली तो वह कथित महाराज के पास पहुंचा और बोला आपका इंटरव्यू चाहिए, महाराज घवड़ा गए और मीडियाकर्मी से कुछ ले देकर मामला रफा दफा करने की बात कही। खबर है कि तीन लाख रुपए लेकर मामला सेट हुआ। उसके बाद आरोपी ने वहां से कार्यालय खाली करके बड़ोखर पर खोल लिया।
आरोपी सोनू कुशवाह उर्फ शशिकांत महाराज को 12.70 की ठगी के ओराप में गिरफ्तार किया है। वहीं कुछ लोगों ने आवेदन दिया है कि शादी में सामान देने के नाम पर उनसे 35-35 हजार रुपए ठग लिए हैं, उक्त मामले की जांच कर रहे हैं।
Published on:
03 May 2026 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
