मुरैना

बड़ी खबर: मुरैना में भाजपा नेता के घर 1 करोड़ की डकैती, मचा हड़कंप

Morena BJP Leader House Robbery: मध्यप्रदेश के मुरैना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता के घर अज्ञात बदमाशों ने कट्टे की नोक पर बड़ी डकैती को अंजाम दिया है।

2 min read
Jul 02, 2025
मुरैना में बीजेपी नेता के घर 1 करोड़ की डकैती (फोटो सोर्स : पत्रिका)

Morena BJP Leader House Robbery: मध्यप्रदेश के मुरैना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता के घर अज्ञात बदमाशों ने कट्टे की नोक पर बड़ी डकैती को अंजाम दिया है। डकैतों ने एक करोड़ से ज्यादा के सोने-चांदी के जेवरात, कैश और 12 बोर की बंदूक पर हाथ साफ किया। घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। डकैती की वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है।

बदमाशों ने तान दिया कट्टा

जानकारी के मुताबिक, घटना मुरैना जिले के जौरा आलापुर गांव का है। मंगलवार को भाजपा नेता राजकुमार यादव के घर में अज्ञात बदमाशों ने डकैती की। 4 डकैत लोहे की सीढ़ी से घर में घुसे और कट्टे की नोक पर वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान घर में भाजपा नेता रामकुमार यादव के साथ उनकी पत्नी मंजू यादव और दो बच्चे मौजूद थे। परिवार ने जब पुलिस को कॉल करने की कोशिश की तो बदमाशों ने कट्टा तान दिया। हाथ-पैर बांधकर तिजोरी से 50 लाख कैश और सोने-चांदी के गहने ले गए।

ग्रामीणों में आक्रोश

Morena BJP Leader House Robbery (फोटो सोर्स : पत्रिका)

डकैती की वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जौरा में पुलिस ढंग से गश्त नहीं करती है। इसी कारण इतनी बड़ी डकैती हो गई। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने विजिट किया है। साइबर सेल की टीम भी इस मामले का जांच कर रही है।

Updated on:
02 Jul 2025 04:24 pm
Published on:
02 Jul 2025 03:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर