मुरैना

नकल रोकने एक भी प्राइवेट कॉलेज में नहीं बनाया सेंटर, फिर भी 4 नकल प्रकरण बनाए

जेयू की परीक्षाएं: सरकारी कॉलेजों में बने परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम पूरे कराने किराए पर मंगाया फर्नीचर, ठेका लेकर पास कराने वालों के मंसूबे ध्वस्त

2 min read
Mar 28, 2026
जेयू की परीक्षाएं: सरकारी कॉलेजों में बने परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम पूरे कराने किराए पर मंगाया फर्नीचर, ठेका लेकर पास कराने वालों के मंसूबे ध्वस्त

मुरैना. जीवाजी विश्व विद्यालय ने इस बार नकल रोकने के पुख्ता प्र्रबंध किए हैं। जिले के एक भी प्राइवेट कॉलेज को परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया है, इनकी परीक्षाएं शासकीय कॉलेजों में कराई जा रही हैं। जिला मुख्यालय पर आर जी कॉलेज के अलावा किसी अन्य कॉलेज में पत्ता तक नहीं हिला है परंतु अंचल के परीक्षा केन्द्रों पर नकल होने की खबर है। विश्व विद्यालय से आए चेकिंग दल ने शासकीय नेहरू डिग्री कॉलेज सबलगढ़ में नकल करते चार परीक्षार्थियों को पकड़ा गया, उनके प्रकरण बनाए गए हैं।


विश्व विद्यालय ग्वालियर द्वारा गुरुवार से महाविद्यालयीन परीक्षाएं शुरू की है। सुबह 9 से 12 बजे की पाली में बीए द्वितीय वर्ष की मेजर विषय हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और दोपहर 2 से पांच बजे की पाली में बीएससी व बीकॉम द्वितीय मेजर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कूल की परीक्षा हुई। इस साल नकल माफिया के लोग विश्व विद्यालय व भोपाल से राजनीतिक एप्रोच लगवाकर अपने मनमाफिक परीक्षा केन्द्र कोई अपने निजी कॉलेज तो कोई हायरसेकेंडरी स्कूल में बनवा लिया था, जिससे बड़े स्तर पर नकल कराई जाती थी, यहां तक कुछ लोग तो पास कराने तक का ठेका ले लेते थे, ऐसे लोगों की इस बार दुकान बंद होती नजर आ रही है। जिला मुख्यालय पर शासकीय पीएम श्री एक्सीलेंस पीजी कॉलेज, शासकीय कन्या महाविद्यालय, लॉ कॉलेज और आर जी कॉलेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इन कॉलेजों में जबरदस्त सख्ती रही, लेकिन पी जी कॉलेज, आर जी कॉलेज के अलावा अंचल के सबलगढ़, रजौधा, जौरा, दिमनी में नकल माफिया के लोग सक्रिय हैं, इसलिए यहां नकल की चर्चा आ रही है। सबलगढ़ कॉलेज से युनिवर्सिटी की टीम ने पहले दिन चार केस बुक किए गए हैं। जिला मुख्यालय के गल्र्स कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों में फर्नीचर किराए पर मंगाना पड़ा, तब बैठक व्यवस्था दुरस्त हो सकी।

माफिया ने लगाया जोर फिर भी नहीं बनाए मनमाफिक केंद्र

नकल माफिया ने ग्वालियर से भोपाल तक जोर लगा लिया। अपनी राजनीतिक व प्रशासनिक एप्रोच भी लगाई लेकिन सफलता नहीं मिली। जिन लोगों ने पास कराने का ठेका लिया, उनको बड़ी क्षति हुई है। हालांकि जिला मुख्यालय पर पी जी कॉलेज व आर जी कॉलेज में माफिया के लोग सक्रिय हैं, यहां प्रबंधन द्वारा ढील दिए जाने की चर्चा है।

कहां कितने कॉलेज के बनाए केन्द्र

शासकीय पी जी कॉलेज मुरैना में एक सरकारी और 10 प्राइवेट कॉलेज, शासकीय कन्या महाविद्यालय मुरैना में एक शासकीय व पांच प्राइवेट कॉलेज, शासकीय विधि महाविद्यालय मुरैना में 12 प्राइवेट कॉलेज, आर जी कॉलेज मुरैना में चार प्राइवेट कॉलेज, शासकीय कॉलेज बानमोर में बानमोर व रिठौरा के शासकीय कॉलेज के केन्द्र बनाया गया है। दिमनी में एक शासकीय पांच प्राइवेट कॉलेज, अंबाह में 15 प्राइवेट कॉलेज, शासकीय कॉलेज रजौधा में एक शासकीय व छह प्राइवेट कॉलेज, शासकीय कॉलेज पोरसा में एक शासकीय और दो प्राइवेट कॉलेज के परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए शासकीय कॉलेजों को ही परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। नकल को लेकर बहुत सख्ती है। विश्व विद्यालय पैनल ने सबलगढ़ कॉलेज के परीक्षा केन्द्र से चार नकल प्रकरण बनाए हैं।

डॉ. जी एस उच्चारिया, प्राचार्य, शासकीय कन्या लीड कॉलेज, मुरैना

Published on:
28 Mar 2026 05:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर