मुरैना

MP News : चलती ट्रेन में महिला को अचानक हुआ लेबर पेन, तभी ‘शक्तिमान’ बनकर पहुंची सिपाही, फिर फिल्मी अंदाज में हुई डिलीवरी

Morena News : मध्यप्रदेश के मुरैना में एक महिला सिपाही शक्तिमान बनकर पहुंची। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में ही डिलीवरी हो गई।

less than 1 minute read
Jun 02, 2024

MP News : मध्यप्रदेश के मुरैना रेलवे स्टेशन में उस वक्त हडकंप मच गया। जब ट्रेन में सफर कर रही प्रेग्नेंट महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला अपने पति के साथ आगरा से महाकौशल ट्रेन में सवार होकर अपनी बहन के घर ग्वालियर जा रही थी। तभी पति ने पत्नी की प्रसव पीड़ा देखकर अचानक मुरैना स्टेशन पर उतार लिया। तभी वहां मौजूद महिला सिपाही ने गर्भवती महिला को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अस्पताल ले जाते समय ही नार्मल डिलीवरी हो गई।

बता दें कि, यूपी के आगरा जिले के रहने वाले बॉबी शर्मा अपनी 7 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी साधना के साथ आगरा से महाकौशल ट्रेन से ग्वालियर आ रहा था। तभी मुरैना स्टेशन से धौलपुर स्टेशन पर साधना को अचानक से पेट में दर्द उठ गया। तभी उसके पति ने मुरैना स्टेशन पर अपनी पत्नी को उतार लिया और प्लेटफॉर्म नंबर वन पर स्थित बेंच पर लिटा दिया।

रेलवे स्टेशन पर उतरते होने लगा प्रसव


जैसे ही बॉबी ने साधना को स्टेशन पर उतारा वैसे ही उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। इस दौरान उनकी मदद करने के लिए कोई नहीं था। तभी आरपीएफ को सूचना दी गई। इसी दौरान महिला सिपाही अर्चना सिंह जरुरत का सामान लेकर पहुंचे। इसके बाद तुरंत ही मौके पर एंबुलेंस को फोन किया गया। एंबुलेंस से महिला को अस्पताल लेकर पहुंचा गया, लेकिन ज्यादा दर्द होने के कारण एंबुलेंस में ही डिलीवरी करनी पड़ी। जहां साधना ने बेटे को जन्म दिया है। फिलहाल साधना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Updated on:
02 Jun 2024 02:56 pm
Published on:
02 Jun 2024 02:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर