मुरैना

पीपरीपूठ में दो गुटों में लाठियां चलीं, वीडियो वायरल

- नगरा थाना पुलिस ने की क्रॉस कायमी

less than 1 minute read
Aug 17, 2023
पीपरीपूठ में दो गुटों में लाठियां चलीं, वीडियो वायरल
पीपरीपूठ में दो गुटों में लाठियां चलीं, वीडियो वायरल


मुरैना. नगरा थाना क्षेत्र के पीपरीपूठ गांव में रास्ता निकलने के ऊपर दो गुटों में लाठियां चलीं और पथराव भी हुआ। सोशल साइड पर उसका वीडियो वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार पीपरीपूठ गांव में आसपास रहने वाले दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें दो तरफ के लोग एक दूसरे पर लाठियों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं, वहीं छत के ऊपर से एक व्यक्ति पथराव करता नजर आ रहा है। इस हमले में आधा दर्जन लोग मामूली रूप से घायल बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी नरेश निरंजन ने बताया कि एक दूसरे की रिपोर्ट पर क्रॉस मामला दर्ज किया है।
डंडों के हमले में पांच घायल
सबलगढ़ थाना पुलिस ने जीतेन्द्र पुत्र शिवचरण जोशी निवासी वार्ड क्रमांक छह सबलगढ़ की रिपोर्ट पर आरोपी रामौतार, गणेश श्रीवास, पप्पू श्रीवास, मनोज की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बुधवार की शाम छह बजे आरोपियों ने फरियादी पक्ष पर डंडों से हमला कर दिया। इसमें फरियादी सहित पांच लोग घायल हुए हैं, जान से मारने की धमकी दी।

मारपीट में मां-बेटे घायल
अंबाह पुलिस ने वीरू सिंह (26) पुत्र रामनाथ सखवार निवासी दोहरी की रिपोर्ट पर आरोपी शिवा सखवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बुधवार की रात नौ बजे आरोपी ने फरियादी एवं उसकी मां रामबेटी घायल हो गए।

Published on:
17 Aug 2023 09:56 pm