Animal Movie Review: डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने फिर से वो काम कर दिखाया है, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। फिल्म में शुरू से लेकर अंत तक मार-काट और डिस्टर्बिंग सीन्स दिखाए गए हैं। फिल्म ‘एनिमल’ का रिव्यू यहां पढ़ें…
Animal Movie Review: रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर ‘एनिमल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का क्रेज सातवें आसमान पर है। एनिमल को लेकर कई महीनों से हाइप बनी हुई है, जब से ट्रेलर रिलीज हुआ था, फिल्म की समीक्षा अब सामने आ गई है। रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल को भी उनके अभिनय के लिए खूब प्यार मिला है। एक्शन थ्रिलर ड्रामा इस फिल्म की लेंथ 3 घंटे 23 मिनट है। पत्रिका ने ‘एनिमल’ को 5 में से 4 स्टार रेटिंग दी है। अब पढ़ें ‘एनिमल’ का रिव्यू…
फिल्म देखने आए संतोष और अभिषेक को रणबीर कपूर की 'एनिमल' फुल एक्शन पैक फिल्म लगी। फिल्म का बेस्ट पार्ट बॉबी देओल की एंट्री थी। अमन और श्रेया ने कहा कि फिल्म के एक्शन सीक्वेंस और कहानी दिमाग पर छाप छोड़ गई। प्रिंस और अभिनव को रणबीर की खूंखार लुक जानदार लगी।
थीम: संदीप वांगा रेड्डी के डायरेक्शन बनी फिल्म एनिमल एक अलग क्रेज के साथ दर्शकों के सामने आ गई है। थियेटर में रणबीर कपूर का ऐसा खूंखार लुक देख दर्शक दीवाने हो गए। दमदार एक्शन से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। इंटरवल से पहले रणबीर का अनिल कपूर के साथ एक सीन होता है, जिस देखकर लोग दंग रह जाते हैं। रणबीर कपूर कभी कुल्हाड़ी से तो कभी गन से लोगों को बेरहमी से मारते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में उतार-चढ़ाव दर्शकों को पसंद आया है। उनका कहना है कि यह संदीप वांगा रेड्डी की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। दर्शकों ने रणबीर की तारीफ की है और कहा है कि वह फिल्म में चमक रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को फिल्म में दिखाए गए एक्शन सीन पसंद नहीं आए हैं। फिल्म में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स बेहद दिलचस्प हैं।
कहानी: फिल्म एनिमल की कहानी बाप-बेटे के इमोशन पर बेस्ड है। रणविजय सिंह का किरदार एक्टर रणबीर कपूर ने निभाया है। फिल्म में रणविजय सिंह को पिता बलबीर सिंह (अनिल कपूर) से कम टाइम की वजह से प्यार नहीं मिल पाता है, लेकिन बेटा रणविजय सिंह पिता को बेशुमार प्यार करता है। रणविजय सिंह को मां के अलावा परिवार के बाकी सदस्य भी इग्नोर करते हैं। जब बलबीर पर एक मुसीबत आती है तो इसका असर बलबीर-रणविजय के रिश्ते पर भी होता है। इसके बाद सीधा-सादा रणविजय एक भयानक इंसान में तब्दील हो जाता है। अपने पिता पर आई मुसीबत का बदला लेने के लिए वह खून का प्यासा हो जाता है। वह अपने दुश्मन अबरार हक (बॉबी देओल) को खत्म करने के लिए खतरनाक रंजिश शुरू कर देता है। इसके बाद रणविजय सिंह में हिंसा का खौफनाक रूप देखने को मिलता है।
निर्माता: भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, मुराद खेतानी, कृष्ण कुमार
निर्देशक: संदीप रेड्डी वांगा
गीतकार: मनोज मुंताशिर, जानी, सिद्धार्थ-गरिमा, राज शेखर, भूपिंदर, बब्बल, मनन भारद्वाज, आशिम केमसन, गुरिंदर सैगल
संगीत: जेएएम8, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, आशिम केमसन
कलाकार: रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डीमरी, शक्ति कपूर
स्टार: ****