मूवी रिव्यू

मंगलवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: जवान की 34वें दिन निकल गई सारी हेकड़ी, ‘फुकरे 3’ का तूफान

Box Office collection Report: Fukrey 3 Box Office Collection Day 12- सात फिल्मों के बीच 28 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म फुकरे 3 का तूफान कुछ इस तरह आया कि जवान की जान निकल गई।
less than 1 minute read
Oct 10, 2023
jawan And Fukrey 3 Box Office Collection
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'फुकरे 3' ने वर्ल्डवाइड 101.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

Box Office collection Report Tuesday: इस वक्त सिनेमाघरों में दो फिल्में शानदार कमा रही हैं, जिनमें से एक 'फुकरे 3' है और दूसरी फिल्म 'मिशन रानीगंज' है। 'जवान ' के सामने रिलीज हुई कम बजट की 'फुकरे' दर्शकों को अपनी सीट तक खींच पाने में सफल दिख रही है। इस फिल्म ने अब 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'फुकरे 3' ने वर्ल्डवाइड 101.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है। दूसरी ओर साथ में रिलीज हुई 'चंद्रमुखी 2' अभी हाफ सेंचुरी ही मार पाई है।

'चंद्रमुखी 2' और 'द वैक्सीन वॉर' के साथ क्लैश और लाइन में 'जवान' और 'गदर 2' जैसी कमाई करने वाली फिल्मों को पीछे छोड़ 'फुकरे 3' के लिए पैसे कमाना मुश्किल था, लेकिन चूचा की कॉमेडी ऑडियंस को थिएटर में खींचने में कामयाब रही। फिल्म 11 दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

जवान ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 33 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में लगभग ₹ 625.03 करोड़ की कमाई की। जवान का 34वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कम हो गया। वह मात्र करोड़ तक ही पहुंच पाई।

Published on:
10 Oct 2023 09:26 pm