मूवी रिव्यू

15 अगस्त पर लोगों को मिला अक्षय की MISSION MANGAL का तोहफा, देश प्रेम की भावना से ओत-प्रेत है कहानी

प्रमोशन के समय से ही माना जा रहा है कि बाटला हाउस की तुलना में अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल फायदे में रहेगी।
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2019, 10:24 AM IST
mission mangal review
mission mangal review

कलाकार- अक्षय कुमार,विद्या बालन,सोनाक्षी सिन्हा,तापसी पन्नू,कीर्ति कुल्हारी,शरमन जोशी,नित्या मेनन,संजय कपूर,जीशान अयूब
निर्देशक- जगन शक्ति
मूवी टाइप- Drama,History
अवधि- 2 घंटा 13 मिनट
स्टार्स- 3.5/5

15 अगस्त हर साल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार फिल्मों के साथ आता है। इस साल के स्वतंत्रता दिवस पर एक नहीं बल्कि दो फिल्में रिलीज हुई है। पहली है अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) की फिल्म मिशन मंगल ( Mission Mangal ) और दूसरी फिल्म बाटला हाउस ( Batla House ) । प्रमोशन के समय से ही माना जा रहा है कि बाटला हाउस की तुलना में अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल बेहतर बिजनेस करेगी। खैर यह तो समय ही बताएगा। चलिए आपको बताते हैं कैसी है अक्षय की फिल्म।

कहानी

मिशन मंगल, भारत के पहले मंगलयान को लॉन्च की कहानी है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वैज्ञानिकों ने तमाम निजी मुश्किलों से जूझते हुए मंगलयान जैसे महत्वाकांक्षी मिशन को अंजाम दिया। कड़ी मेहनत से टीम वर्क के जरिए लक्ष्य को हासिल करते हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार वैज्ञानिक राकेश धवन की भूमिका में नजर आएंगे। जिन्होंने साल 2013 में भारत की ओर मार्स पर पहला सैटेलाइट भेजने का सपना पूरा किया था। वहीं अभिनेत्री विद्या बालन तारा शिंदे की भूमिका में हैं, जो इस प्रोजेक्ट में राकेश धवन के साथ थीं। यह फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है, इसमें केवल कुछ रचनात्मक स्वतंत्रता ली गई है। यह कहानी है भारत के पहले मार्स मिशन यानी मंगलयान की। इस फिल्म को बॉलीवुड की पहली स्पेस फिल्म बताया जा रहा है और भारत के उन गौरव पलों को फिल्म में समेटा गया है। फिल्म इसरो की उन महिला वैज्ञानिकों की कहानियों को बयां करती है, जो अपने निजी जीवन और अंतरिक्ष एजेंसी के मंगल कार्यक्रम को लेकर अपनी प्रतिबद्धता के बीच बेहतरीन तालमेल बैठाती हैं।

रिव्यू

निर्देशक जगन शक्ति ने इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है। यह साइंस और रियल स्टोरी पर बेस्ड एक शानदार कहानी है जो दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ती हुई नजर आ रही है। फिल्म का सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट इमोशनल फैक्टर है। हालांकि कुछ जगह दर्शकों इफेक्ट्स से खुश नहीं दिखे। एक्टिंग की बात करें तो अक्षय कुमार ने राकेश धवन की भूमिका को बेहतरीन ढंग से निभाया है। सिनेमाघरों में बैठे दर्शक डायलॉग्स पर खूब तालियां बजा रहे हैं। वहीं विद्या बालन की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हो रही है। तापसी और सोनाक्षी का अभिनय भी सहज लगा। साथ ही शरमन जोशी ने भी दर्शकों को भरपूर एंटरटेन किया है।

Updated on:
15 Aug 2019, 10:24 AM IST
Published on: