मूवी रिव्यू

PADMAN Movie Review: लड़कियों से ज्यादा लड़कों को देखनी चाहिए फिल्म!

फाइनली फिल्म 9 फरवरी को रिलीज हो गई है। फिल्म में अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे मुख्य किरदार में हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2018, 12:41 PM IST
padman movie review
padman movie review

साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में अक्षय कुमार की पैडमैन शुमार है। काफी समय से दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फाइनली फिल्म 9 फरवरी को रिलीज हो गई है। फिल्म में अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे मुख्य किरदार में हैं। फिल्म के निर्देशक आर बाल्की ने काफी खूबसूरती से महिलाओं से जुड़े मुद्दे पीरियड्स को फिल्माया है। फिल्म की कहानी अरुणाचलम मुरुगदासन नामक एक शख्स की वास्तविक कहानी से प्रेरित है जिसने सस्ते सैनिटरी नैपकिन्स बनाने की शुरुवात की थी। जिसने अपनी पत्नी की माहवारी से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए देश की प्रत्येक महिला की जिंदगी को आसान बनाने का लक्ष्य तय किया था।


अब बात करें फिल्म के निर्देशन की तो आर बाल्की ने पूरी कोशिश की है समाज के इस बड़ी समस्या के प्रति जागरुकता लाई जाए। फिल्म में अक्षय की एक्टिंग तो है ही साथ ही राधिका आप्टे की सहज एक्टिंग और सोनम कपूर ने भी अपनी एक्टिंग से फिल्म को सहज बनाया है। फिल्म में कुछ एक जगह ज्यादा उपदेशात्मक बन गई है। हालांकि वो चुटीले संवादों और लाइट कॉमिक दृश्यों के सहारे किसी तरह बैलेंस हो गई है। फिल्म पहले हाफ में तो दिलचस्प है ही लेकिन फिल्म का दूसरा भाग पहले से भी ज्यादा मजबूत है।

बात करें फिल्म के सबसे बड़े फैक्टर अक्षय कुमार की तो बता दें कि पूरी फिल्म में अक्षय ने अपना पूरा दम लगा दिया है। फिल्म में वो पैडमैन के किरदार में रंग डालते दिख रहे हैं। फिल्म में एक और बड़ा फैक्टर है वो है महानायक अमिताभ बच्चन , जिनकी छोटी सी एंट्री काफी दमदार है।

फिल्म के म्यूजिक की बात करें तो अमित त्रिवेदी के संगीत में 'पैडमैन पैडमैन', 'हूबहू', 'आज से मेरा हो गया' जैसे गाने फिल्म की रिलीज से पहले ही लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो चुकी है।

बात करें की आखिर दर्शकों को ये फिल्म क्यों देखनी चाहिए तो इसकी सबसे बड़ी वजह है अक्षय कुमार और उनकी एक्टिंग और दूसरी अगर आप सामाजिक मुद्दें पर बनी फिल्म को देखने में रुची रखते है तो ये फिल्म आप के लिए ही है।

Updated on:
9 Feb 2018, 12:41 PM IST
Published on: