मूवी रिव्यू

Pushpa 2 Review: ठीक कहानी, शानदार एक्शन का पैक है…’पुष्पा 2: द रूल’, वाइल्ड फायर बने अल्लू अर्जुन

Pushpa 2 Review: अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड मूवी पुष्पा-2 रिलीज हो चुकी है। यहां जानिए कैसी है ये फिल्म, डिटेल रिव्यू के साथ।
2 min read
Dec 05, 2024
pushpa 2 hindi review allu arjun rashmika mandanna movie rating

फिल्म: पुष्पा 2: द रूल

कास्ट: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहाद फाजिल, राव रमेश।

डायरेक्शन:  सुकुमार

स्टोरी: सुकुमार

सिनेमोटोग्राफी: मीरोस्लो कोबा

एडिटिंग: नवीन नूली

जोनर: एक्शन-ड्रामा

रनिंग टाइम: 200 मिनट

स्टार- 3.5/5

Pushpa 2 Review: पुष्पा अब मजदूर नहीं रह गया है, वह चंदन तस्करी के सिंडिकेट का बॉस बन गया है। वह अब चित्तूर का सबसे पावरफुल व्यक्ति बन चुका है। उसके चाहने ना चाहने से सीएम बनते और हटते हैं। वहीं, एसपी भंवर सिंह और मंगल सीनू और पत्नी दक्षा भी बेइज्जती का बदला लेने की फिराक में हैं। 

भंवर और पुष्पा में सुलह के लिए सिद्धाप्पा पहल करता है, लेकिन पुष्पा के उसूल मैं झुकूंगा नहीं के कारण उसकी यह पहल फेल हो जाती है।

दर्शकों के साथ फिल्म रिव्यू

प्रतीक्षा, वैभवी, चित्रांशी पर रोशनी को फिल्म फुल टू साउथ मसाला लगी, जिसमें शानदार फाइट, ठीक स्टोरी और अच्छी एक्टिंग थी। वहीं, अभय, निहार, मोहित हर्षिल ने कहा कि फिल्म यूं तो अच्छी थी, लेकिन कुछ जगह डिप करने के कारण लेंथ थोड़ी ज्यादा लगी। इसी तरह, प्रभा, शालिनी, अमात्य और विनोद को फिल्म ठीक लगी।

कैसी है स्टार्स की एक्टिंग

एक्टिंग: पुष्पा के रोल में अल्लू अर्जुन फायर ही रहे। भंवर सिंह के किरदार में फहाद ने तो श्रीवल्ली के रोल में रश्मिका भी अच्छे थे। जगपति बाबू के आने से फिल्म और ग्रैंड हो गई।

जयपुर से पुलकित शर्मा की रिपोर्ट।

Updated on:
05 Dec 2024 01:12 pm
Published on:
05 Dec 2024 11:27 am