मूवी रिव्यू

300 करोड़ी जवान ने अब तक कमाए 1119 करोड़; भारतीय ‌सिनेमा में शाहरुख खान ने रचा नया इतिहास

शाहरुख खान की हालिया फिल्म 'जवान' अब तक सिनेमाघरों में अपना दम दिखा रही है, जबकि इसे रिलीज हुए एक महीने से भी ज्यादा वक्त बीत चुका है। फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत तो की ही थी साथ ही रोज नए रेकॉर्ड बनाए।
less than 1 minute read
Oct 12, 2023
jawan_box_office_collection_day_3_shah_rukh_khan.jpg

Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान की हालिया फिल्म 'जवान' महीने भर बाद भी कमाई के मामले में सारी लेटेस्ट फिल्मों को जमकर टक्कर दे रही है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, जवान ने 34वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर (सभी भाषाओं में) ₹ 1 करोड़ की कमाई की। शाहरुख खान की फिल्म का कुल कलेक्शन अब 626.03 करोड़ रुपये हो गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगलवार, 10 अक्टूबर को जवान (हिंदी) की कुल ऑक्यूपेंसी 10.56% थी। वैश्विक स्तर पर एटली निर्देशित इस फिल्म ने 1117.39 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

शाहरुख खान और गौरी खान की रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के अनुसार, जवान भारतीय सिनेमा के इतिहास में ₹ 1100 करोड़ (दुनिया भर में) पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म है।

जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं। जवान में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त की विशेष भूमिका है। रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, लहर खान, एजाज खान, प्रियामणि और गिरिजा ओक भी स्टार कास्ट का हिस्सा हैं।

Updated on:
12 Oct 2023 08:59 am
Published on:
12 Oct 2023 12:42 am