मूवी रिव्यू

Sui Dhaaga Movie Review: बड़े पर्दे पर सफल रहे ममता-मौजी, जानें कैसी है फिल्म की कहानी

आज पत्रिका की तरफ से जानें ‘सुई-धागा’ फिल्म के बारे में।  
3 min read
• •
Updated: 28 Sep 2018, 11:36 AM IST
sui dhaaga full movie review online
sui dhaaga full movie review online

फिल्म: सुई-धागा

कलाकार : वरुण धवन, अनुष्का शर्मा, रघुवीर यादव, गोविंद पांडे

निर्देशक : शरत कटारिया

निर्माता : मनीष शर्मा

संगीत : अनु मलिक

आज एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘सुई-धागा’ रिलीज हो चुकी है। मौजी और ममता के नाम का किरदार निभाने वाले वरुण और अनुष्का ने इस फिल्म के जरिए पहली बार साथ काम किया है। फिल्म ‘सुई धागा’ शरत कटारिया द्वारा डायरेक्ट और मनीष शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई है। इस फिल्म की कहानी मजदूरी और नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' योजना पर आधारित है। कई दिनों से दोनों स्टार्स फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। दर्शक भी फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब ये इंतजार खत्म हो चुका है। तो आज पत्रिका की तरफ से जानें ‘सुई-धागा’ फिल्म के बारे में।

‘सुई-धागा’ की कहानी

इस फिल्म की कहानी दो किरदार ममता और मौजी के इर्द- गिर्द घूमती है। मौजी (वरुण धवन) की पत्नी है ममता (अनुष्का शर्मा)। कहानी की शुरुआत होती हैं जब मौजी जहां काम करता है वह जगह ममता को पसंद नहीं आती। इस कारण वह काफी उदास रहने लगती है। जब मौजी उससे इस बारे में बात करता है तो ममता उसे ये काम छोड़ कुछ अपना करने की सलाह देती है। मौजी बहुत अच्छा दर्जी होता है। उसके बाप-दादा कारीगरी जानते थे। ऐसे में मौजी और ममता दोनों मिलकर सिलाई का काम शुरू करते हैं। अपने काम को दोनों मिलकर और कड़ी मेहनत के साथ करते हैं और सफल होते हैं। उस दौरान उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। इसी कहानी पर आधारित है फिल्म ‘सुई-धागा’।

पत्रिका व्यू:

फिल्म में वरुण धवन लुक से लेकर एक्टिंग तक सब में सफल रहे।

अनुष्का ने ममता का किरदार बखूबी निभाया।

फिल्म के गानों ने समा बांधे रखा है।

फिल्म का दूसरा भाग पहले भाग से ज्यादा एनरजैटिक रहा।

फिल्म की कहानी दिलचस्प रही।

कुल मिलाकर अगर फिल्म की बात करें तो कहानी और किरदारों ने इस फिल्म में जान डाल दी। हालांकि कई बार ऐसा लगा कि फिल्म को बनावटी बनाया जा रहा है, पर वरुण के कॅामिक डायलॅाग्स ने उसे मजेदार बना दिया। इस फिल्म को पत्रिका एंटरटेंनमेंट 3.5 स्टार्स देना चाहेगा।

अगर कमाई की बात करें तो दोनों स्टार्स की पॅापुलेरिटी देखते हुए ट्रेंड एनॅालिस्ट अंदाजा लगा रहे हैं कि ये फिल्म 10 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग देगी। अब देखना होगा कि अनुष्का और वरुण की ये फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर कितनी सफल साबित होती है।

Updated on:
28 Sep 2018, 11:36 AM IST
Published on: