
मुंबई. अणुव्रत समिति मुंबई के क्षेत्रीय संयोजक ने मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया । इस दौरान समिति ने चुनाव जागरूकता पम्पलेट विरतण शनिवार सुबह 700 बजे से किया। 29 अप्रैल को होने वाली 17वीं लोकसभा चुनाव के मतदान को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया।
तेरापंथ भवन कांदिवली में योग केंद्र में संयोजक किशोर धाकड ने अपने विचार रखते हुए अपना नैतिक व प्रथम कर्तव्य अपने देश के लिए सभी मतदारों को ज़रूर मतदान कर कर्तव्य को निभाना चाहिए, और वीर सावरकर उद्यान, एल.टी रोड, बोरीवली में बैनर के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को इस अवसर पर मतदान के महत्व को समझाया गया।
चुनाव शुद्धि, आदि गुणों एवं अणुव्रत के आदर्श बताया। उपस्थित जन समुदाय की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया । इस कार्यक्रम को सफल बनने में किशोर धाकड़, अशोक मादरेचा, महेश डागलिया, मनोज डागलिया, मनोज तातेड, अर्जुन सिंघवी, सुभाष बेताला, संजय बेताला, ज्ञानजी भंडारी, शांतिलालजी कोठारी की और अन्य समाज के लोगों की विशेष रूप से उपस्थिति रही।