
ऑनलाइन ट्रोलिंग पर छलका चिन्मयी श्रीपदा का दर्द। (फोटो सोर्स: @Chinmayi and chinmayisripaada)
Chinmayi Sripaada Online Abuse: सिंगर और डबिंग आर्टिस्ट चिन्मयी श्रीपदा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी फैमिली को मिली कथित धमकियों और अभद्र टिप्पणियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि एक सोशल मीडिया यूजर ने उनके तीन साल के बेटे की मौत की दुआ मांगी, जिसके बाद उनके पति, एक्टर और फिल्ममेकर राहुल रविंद्रन ने X (पहले ट्विटर) से क्विट करने का फैसला कर लिया।
अपनी पोस्ट में चिन्मयी ने करीब सात मिनट का एक वीडियो साझा किया और बताया कि वो और उनका परिवार लंबे समय से ऑनलाइन ट्रोलिंग और हैरेसमेंट का सामना कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सेक्सुअल हैरेसमेंट का शिकार हुई पीड़ितों के सपोर्ट में आवाज उठाने के कारण उनको सालों से टारगेट किया जाता रहा है। हालांकि, अबकी बार मामला ज्यादा बिगड़ गया, जब उनके छोटे बच्चों के साथ भी ट्रोलिंग की गई। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि एक यूजर ने न सिर्फ उनके तीन साल के बेटे की मौत की कामना की, बल्कि अन्य लोगों से भी ऐसा करने की अपील भी की।
चिन्मयी ने आगे बताया कि उनके पति राहुल रविंद्रन ने लंबे समय तक इस ट्रोलिंग को इग्नोर किया, लेकिन बेटे के खिलाफ की गई कथित पोस्ट ने उन्हें अंदर तक हिला कर रख दिया।
चिन्मयी ने कहा कि जब राहुल ने वो पोस्ट देखी जिसमें उनके बेटे की मौत की दुआ करने की बात कही गई थी, को देखने के बाद राहुल ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने और फ़ोन से एप को डिलीट करने का फैसला कर लिया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वीडियो में चिन्मयी श्रीपदा ने बताया कि राहुल रविंद्रन अक्सर जेंडर और औरतों से जुड़े गंभीर मामलों पर अपनी बात रखते आये हैं। और इसी वजह से उनको लगातार ऑनलाइन निशाना बनाया गया और अब ट्रोलर्स की ये नफरत उनके बच्चों तक पहुंच गई।
अपने वीडियो में चिन्मयी ने रेप कल्चर, महिलाओं के प्रति नफरत, यौन उत्पीड़न और सोशल मीडिया पर बढ़ती अभद्रता जैसे गंभीर मुद्दों पर भी बात की। उनका कहना है कि इंटरनेट पर इस तरह की अभद्र भाषा और निजी हमले पहले से ज्यादा नॉर्मल होते जा रहे हैं, लेकिन उनके बच्चों को निशाना बनाना अब हर लिमिट को क्रॉस करने जैसा था।
चिन्मयी ने उन लोगों करारा जवाब दिया जिन्होंने कथित तौर पर उनके बच्चों शर्वस और दृप्ता को लेकर गलत कमेंट्स किए। उन्होंने कहा कि जो लोग उनके बच्चों के लिए गलत टिप्पणी करेंगे, उनके लिए वो एक दुखद जिंदगी की कामना करेंगी।
चिन्मयी श्रीपदा के काम पर बात करें तो उन्होंने हाल ही में फिल्म 'करुप्पु' में अभिनेत्री तृषा कृष्णन के किरदार के लिए डबिंग की है। आज उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर ऑनलाइन ट्रोलिंग और डिजिटल सेफ्टी को लेकर चर्चा बटोर रहा है।
Updated on:
07 Jul 2026 06:25 pm
Published on:
07 Jul 2026 06:25 pm
