4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘रोमांटिक सीन से घबराता था’, Toxic विवाद के बीच Yash का पुराना इंटरव्यू चर्चा में

Yash Old Vdeo Viral Toxic Controversy: टॉक्सिक विवाद के बीच एक्टर यश का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें यश ने बताया था कि रोमांटिक सीन उन्हें बहुत अनकम्फर्टेबल फील कराते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि वो ऐसा कोई भी सीन नहीं करेंगे जिसे वो अपने पेरेंट्स के साथ आराम से न देख सकें।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jul 03, 2026

Yash Toxic Controversy

Toxic विवाद के बीच Yash का पुराना वीडियो आया सामने। (फोटो सोर्स: IMDb)

Yash Toxic Controversy: KGF एक्टर यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म का हाल ही में फीमेल ओरिएंटेड टीजर रिलीज हुआ है, जिसके बाद फिल्म के कंटेंट और सीन को लेकर पहले से चल रहे विवाद और बढ़ गए हैं। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'Toxic' अपने नाम की तरह ही विवादों में घिरी हुई है। फिल्म के पहले टीजर और हाल ही में रिलीज हुई रिलीज-डेट के ऐलान और नए टीजर दोनों को ही आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कई दर्शकों ने इसको "अश्लील" कंटेंट बताया है। मगर आपको बता दें कि एक पुराने इंटरव्यू में फिल्म के लीड एक्टर यश ने कहा था कि वो कभी भी ऐसा सीन नहीं करेंगे जिसको वो अपने मम्मी-पापा के साथ बैठ कर न देख पाएं। अब यश द्वारा कही गई इस बात के लगभग 10 साल बाद कई फैंस कमेंट कर रहे हैं कि वो अपनी ही बात से मुकर गए हैं।

जब यश ने कहा था कि 'रोमांटिक सीन मुझे असहज महसूस कराते हैं'

KGF से पैन-इंडिया सुपरस्टार बनने से बहुत पहले ही, यश ने कर्नाटक में 'गूगली', 'गजकेसरी' और 'मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी' जैसी हिट फिल्मों से "रॉकिंग स्टार" का खिताब हासिल कर लिया था और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक बन गए थे। उस समय, एक्टर रमेश अरविंद के टॉक शो 'वीकेंड विद रमेश' में यश ने माना था कि रोमांटिक सीन उन्हें बहुत असहज महसूस कराते हैं। उन्होंने कहा था, "मुझे हैरानी होती है जब लोग मुझसे कहते हैं कि मैं रोमांटिक सीन बहुत अच्छे से करता हूं। ऐसे सीन करते समय मैं बहुत नर्वस हो जाता था। जब मैं रोमांटिक सीन करता था, तो राधिका समेत कई लोग मुझ पर हंसते थे।"

इसके अलावा यश ने कहा था, 'मैंने एक नियम का हमेशा पालन करने की कोशिश की है, और मैं इसका पालन करता हूं, अगर मैं किसी खास सीन को अपने माता-पिता के साथ एक ही कमरे में बैठकर देखने में कम्फर्टेबल नहीं हूं, तो मैं वैसा सीन नहीं करूंगा। मुख्य रूप से इसलिए क्योंकि इससे कई दर्शक भी अनकम्फर्टेबल हो सकते हैं।"

इसके साथ ही टीवी में अपने पहले रोटिक सीन के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया था कि मैं हेलमेट पहन कर कई घंटों तक पार्क में बैठा रहता था औ ऐसे करके धीरे-धीरे मैंने रोमांटिक सीन करना रसीख लिया।

यश की 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' के बोल्ड सीन को लेकर हो रही आलोचना

यश को अब 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' में दिखाए गए बोल्ड सीन को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। जब से इसका टीजर और रिलीज की तारीख का ऐलान हुआ है, सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म के बोल्ड अंदाज पर सवाल उठा रहे हैं।

बता दें नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसी कई एक्ट्रेसेस वाली इस फिल्म की रिलीज की तारीख कई बार आगे बढ़ाई जा चुकी है और अब 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।