
टॉक्सिक के टीजर में फीमेल लीड्स का अंदाज। (फोटो सोर्स: IMDb)
Toxic Female-Centric Teaser: यश और गीतू मोहनदास की मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा 'Toxic: A Fairytale for Grown-Ups' को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट बना हुआ है। बता दें कि यश और कियारा आडवाणी की इस फिल्म का टीज़र और ट्रेलर दोनों ही पहले रिलीज हो चुके हैं। उसके बाद हफ्तों तक फैंस के बार-बार ये पूछने के बाद कि "महिलाएं कहां हैं?", फिल्ममेकर्स ने आखिरकार आज 1 जुलाई, 2026 को फिल्म का बहुप्रतीक्षित फीमेल-सेंट्रिक टीजर सुबह 11:33 बजे रिलीज कर दिया है, जिसको देखने के बाद फिल्म की दमदार फीमेल कास्ट पर सबकी नजरें टिक गई हैं।
यश की फ़िल्म "Toxic: A Fairytale for Grown-Ups" का एक प्रोमोशनल वीडियो "Ladies & Ladies" रिलीज हुआ है। ये टीजर फिल्म की दमदार महिला किरदारों और गीतू मोहनदास के आने वाले एक्शन ड्रामा की डार्क वर्ल्ड में उनके जटिल और प्रभावशाली किरदारों पर केंद्रित है।
टीजर की शुरुआत उम्र से जुड़े एक दिलचस्प डिस्क्लेमर के साथ होती है: "बच्चे… दूर रहें। माता-पिता… पक्का करें कि आपके बच्चे दूर रहें। दादा-दादी/नाना-नानी… पक्का करें कि आपके बच्चों के बच्चे दूर रहें। परदादा-परदादी/परनाना-परनानी… अपनी जिम्मेदारी पर देखें।" पारंपरिक रोमांटिक किरदारों से हटकर, यह वीडियो एक जबरदस्त माहौल बनाता है। इसमें एक महिला की आवाज सुनाई देती है जो कह रही है, "प्यार औरतों को राक्षस बना देता है। अगर कोई इसके धोखे की गहराई को समझे, तो यह एक खूबसूरत धोखा है।"
टीजर में हर स्टार को बहुत बारीकी से डिजाइन किए गए रेट्रो-गोथिक सीन में दिखाया गया है और फिर उन्हें मुख्य कहानी से जोड़ा गया है। जहां नयनतारा लाल पर्दों से घिरे एक चमकदार वैनिटी मिरर में देखते हुए नजर आ रही हैं, वहीं, कियारा आडवाणी एक हाई-ग्लैमर क्लोज-अप में दिखाई दे रही हैं। जबकि तारा सुतारिया एक स्मोकी, शानदार लाउंज में एक क्लासिक खतरनाक और आकर्षक महिला के रूप में दिखती हैं। रुक्मिणी वसंत एक पुरानी सीढ़ी पर हैंडगन निकालकर पूरी तरह एक्शन मोड में आ रही हैं और हुमा कुरैशी कम रोशनी वाले डाइनिंग हॉल में लेदर ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि फीमेल-सेंट्रिक टीजर की बात तब शुरू हुई थी, जब 'Toxic' के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल ने यश से पूछा, "महिलाएं कहां हैं?" तब यश ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, "शांत हो जाओ! महिलाओं को आने में समय लगता है!" और फिर टीजर की रिलीज़ डेट और समय का खुलासा किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर ये पोस्ट वायरल हो गई और फैंस इस खबर का काफी समय से इंतजार कर रहे थे और खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। .
टॉक्सिक के पहले के प्रमोशनल मटीरियल जैसे टीजर और ट्रेलर में फिल्म लीड हीरो यश के किरदारों और फिल्म की दमदार दुनिया को दिखाया गया था, मेकर्स ने जानबूझकर इसकी मुख्य महिला कलाकारों को छिपाकर रखा था। मेकर्स की इस रणनीति ने फैंस का एक्साइटमेंट और बड़ा दिया था, क्योंकि फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसी बेहतरीन एक्ट्रेसेस की टीम है। उम्मीद है कि हर एक्ट्रेस कहानी में अहम भूमिका निभाएगी। जिससे आज रिलीज हुआ ये टीजर साल के सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले प्रमोशनल लॉन्च में से एक बन चुका है।
नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'Toxic' यश के साथ उनकी पहली फिल्म है। यह फिल्म गैंगस्टर कहानी को एक नए और अलग अंदाज में पेश करने का वादा करती है। फिल्म में यश डबल रोल, 'राया' और 'टिकट' के किरदार निभा रहे हैं। बड़े लेवल पर बन रही इस फिल्म की शूटिंग कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ हो रही है। इसके बाद इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, जिससे यह 2026 की सबसे बड़ी पैन-इंडियन फिल्मों में से एक बन जाएगी।
KVN प्रोडक्शंस के तहत वेंकट के. नारायण और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा मिलकर बनाई जा रही इस फ़िल्म में रवि बसरूर और अन्य संगीतकारों का संगीत है। कई बार शेड्यूल में बदलाव के बाद, अब 'टॉक्सिक' को 26 अगस्त, 2026 को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया गया है।
Updated on:
01 Jul 2026 12:32 pm
Published on:
01 Jul 2026 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
