
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी
Did Kaviya Maran Anirudh Ravichander marriage confirmed: सोशल मीडिया पर इस वक्त आईपीएल और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक ऐसी सनसनीखेज खबर वायरल हो रही है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। अगर आप भी इंटरनेट पर एक्टिव हैं, तो आपने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की बेहद खूबसूरत और पॉपुलर सीईओ काव्या मारन (Kaviya Maran) को मैच के दौरान हमेशा टीम को चीयर करते हुए देखा होगा। लेकिन अब काव्या मारन को लेकर एक बहुत बड़ी गुड न्यूज आ रही है! चर्चा है कि काव्या मारन बहुत जल्द साउथ सिनेमा के रॉकस्टार म्यूजिशियन और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।
महीनों से चल रही इन अटकलों पर अब खुद अनिरुद्ध के परिवार ने पक्की मुहर लगा दी है। अनिरुद्ध के चाचा और दिग्गज कलाकार वाई जी महेंद्र ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस हाई-प्रोफाइल शादी की पुष्टि की है। महेंद्र के इस खुलासे के बाद से ही फैंस के बीच जश्न का माहौल है।
एक इंटरव्यू में वाई जी महेंद्र ने अपने भतीजे अनिरुद्ध की तारीफ करते हुए कहा, "वह बहुत ही शांत और सौम्य स्वभाव का लड़का है।" इसके बाद उन्होंने शादी की खबरों पर बड़ा अपडेट देते हुए कहा, "मैं इस खास मौके पर अनिरुद्ध को बधाई देना चाहता हूं। उसकी शादी बहुत ही धूमधाम से और बड़े स्तर पर होने जा रही है।" महेंद्र ने साफ किया कि उन्हें यह जानकारी सीधे पारिवारिक सूत्रों से मिली है, जिससे साफ है कि दोनों परिवारों में शहनाई बजने की तैयारियां जोरों पर हैं।
इंटरव्यू के दौरान चाचा महेंद्र ने अपनी होने वाली बहू काव्या मारन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "काव्या कोई साधारण लड़की नहीं है। उनमें इतनी बड़ी आईपीएल टीम (SRH) को अकेले संभालने की अद्भुत क्षमता है। उन्हें अपने पिता (कलानिधि मारन) से बिजनेस के सारे गुण विरासत में मिले हैं।" उन्होंने आगे मुस्कुराते हुए कहा कि यह दोनों एक बहुत ही शानदार जोड़ी हैं और दोनों को मिलकर आगे संगीत के क्षेत्र में भी कुछ काम करना चाहिए।
जैसे ही ये खबर सामने आई सोशल मीडिया पर फैंस इस जोड़े को बधाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अभी तक खुद काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर ने इस खबर पर पूरी तरह से चुप्पी साधी हुई है। दोनों की तरफ से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। अब देखना यह होगा कि यह दोनों अपने इस बड़े दिन का एलान फैंस के सामने कब करते हैं!
Published on:
28 Jun 2026 02:23 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
