
सिवाकार्तिकेयन (this photo from X:@XpressCinema)
Sivakarthikeyan Productions: तमिल एक्टर और डायरेक्टर सिवाकार्तिकेयन ने अपनी फिल्म 'थाई किझावी' की सफलता का जश्न खास अंदाज में मनाया। फिल्म के थिएटर में 100 दिन पूरे होने पर उन्होंने निर्देशक शिवकुमार मुरुगेसन को करीब 20 लाख की महिंद्रा BE6 कार गिफ्ट की। इस सरप्राइज का वीडियो सामने आने के बाद फैंस एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बुधवार को सिवाकार्तिकेयन प्रोडक्शंस के आधिकारिक सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। वीडियो में फिल्म की पूरी टीम निर्देशक शिवकुमार मुरुगेसन को समारोह स्थल से बाहर लेकर जाती है, जहां उनके लिए नई महिंद्रा BE6 कार सरप्राइज के तौर पर खड़ी होती है। बता दें, कार देखकर निर्देशक इमोशनल हो गए और मुस्कुराते हुए टीम के सदस्यों को गले लगाते हैं। इसके बाद वो नई कार में बैठकर टीम के कुछ सदस्यों के साथ छोटी-सी ड्राइव पर भी निकलते हैं।
वीडियो शेयर करते हुए सिवाकार्तिकेयन प्रोडक्शंस ने लिखा कि 'थाई किझावी' के 100 दिन पूरे होने के मौके पर निर्देशक शिवकुमार मुरुगेसन को ये खास उपहार उनके विजन और समर्पण के सम्मान में दिया गया है। पोस्ट में भविष्य में भी साथ मिलकर कई नई उपलब्धियां हासिल करने की उम्मीद जताई गई।
'थाई किझावी' का निर्देशन और लेखन शिवकुमार मुरुगेसन ने किया है। ये उनके करियर की पहली निर्देशित फिल्म है। फिल्म को सुधन सुंदरम और सिवाकार्तिकेयन ने पैशन स्टूडियो और सिवाकार्तिकेयन प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। साथ ही, फिल्म में राधिका सरथकुमार ने अहम भूमिका निभाई है। उनके अलावा सिंगमपुली, अरुलदोस, बाला सरवनन और मुनीषकांत भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।
फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों का भी अच्छा समर्थन मिला।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, 'थाई किझावी' ने भारत में 62.62 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जबकि दुनियाभर में इसका नेट कलेक्शन 82.02 करोड़ रहा। फिल्म फिलहाल जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
Updated on:
08 Jul 2026 06:08 pm
Published on:
08 Jul 2026 06:08 pm
