7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में बड़ी सियासी हलचल! क्या शरद पवार की NCP महायुति में होगी शामिल? सीक्रेट मीटिंग से अटकलें तेज

Sharad Pawar NCP: महाराष्ट्र में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जयंत पाटिल और भाजपा नेता विनोद तावड़े की कथित मुलाकात के बाद शरद पवार की एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के महायुति में शामिल होने की अटकलें लग रही हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 07, 2026

Jayant Patil Vinod Tawde meeting Mumbai

शरद पवार और देवेंद्र फडणवीस (Photo: IANS)

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में उठापटक का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के छह सांसदों के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने के बाद अब एक और बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में अटकलें हैं कि शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) महायुति सरकार में शामिल हो सकती है। इन चर्चाओं को उस समय और बल मिला, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक जयंत पाटिल तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद विनोद तावड़े के बीच मुंबई के एक होटल में मुलाकात हुई।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में यदि राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार) महायुति में शामिल होती है तो सत्ता में उसकी भूमिका क्या होगी और उसे क्या जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, इस पर चर्चा हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक के बाद जयंत पाटिल ने पार्टी के एक वरिष्ठ नेता से भी इस विषय पर बातचीत की। हालांकि जयंत पाटिल ने विनोद तावड़े से मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा कि यह केवल एक अनौपचारिक बैठक थी और इसमें किसी राजनीतिक समझौते पर चर्चा नहीं हुई।

सुप्रिया सुले बोलीं- मुझे बैठक की जानकारी नहीं

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने इस बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें जयंत पाटिल और विनोद तावड़े की मुलाकात की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि विभिन्न संसदीय समितियों में अलग-अलग दलों के नेताओं की मुलाकात होना सामान्य बात है। सुले ने बताया कि पिछले एक महीने में उनकी खुद विनोद तावड़े से कई बार मुलाकात हुई है, जिनमें भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे हैं। लेकिन इन मुलाकातों को सियासी रंग देना सही नहीं है।

रोहित पवार ने अफवाह बताया

वहीं, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) विधायक रोहित पवार ने महायुति में शामिल होने की चर्चाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर ऐसी कोई चर्चा नहीं चल रही है और यह केवल राजनीतिक अटकलें हैं। रोहित पवार ने कहा कि उनकी पार्टी पिछले छह दशकों से भाजपा की विचारधारा के खिलाफ लड़ती रही है। इसलिए महायुति में शामिल होने की खबरों में कोई तथ्य नहीं है।