मुंबई

औरंगाबाद-पुणे हाईवे पर भीषण हादसा, ST बस ने बैलगाड़ी को उड़ाया, 2 की मौत

Aurangabad-Pune Highway Accident: यह दर्दनाक हादसा ढोरेगाव (Dhoregaon) इलाके में हुआ। दुर्घटना का शिकार हुई बैलगाड़ी गन्ना काटने वाले एक मजदूर की थी। इस घटना में महिला और उसके बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

1 minute read
Nov 29, 2022
aurangabad-pune_highway_accident.jpg
औरंगाबाद-पुणे राजमार्ग पर बड़ी दुर्घटना

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के औरंगाबाद-पुणे हाईवे पर मंगलवार को एक भयानक हादसा हुआ है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बस (ST Bus) और बैलगाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा ढोरेगाव (Dhoregaon) इलाके में हुआ। दुर्घटना का शिकार हुई बैलगाड़ी गन्ना काटने वाले एक मजदूर की थी। इस घटना में महिला और उसके बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कलीयाबाई गोविंद गिरे और आर्जुन गोविंद गिरे के तौर पर हुई है। यह भी पढ़े-रितेश देशमुख और जेनेलिया की कंपनी पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप, महाराष्ट्र सरकार करेगी जांच


सड़क पार करते समय हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आज सुबह औरंगाबाद-पुणे हाईवे पर ढोरेगाव इलाके में बैलगाड़ी को तेज रफ्तार से आ रही एसटी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी नासिक जिले के नंदगांव तालुका के मानिकपुंद के रहने वाले हैं।

जानकारी सामने आ रही है कि यह बैलगाड़ी गन्ना मजदूरों की है। यह बैलगाड़ी गन्ना काटने ढोरेगाव जा रही थी। तभी इसारवाडी (Isarwadi) चौराहे के पास सुबह छह बजे सड़क पार करते समय बैलगाड़ी को औरंगाबाद जा रही एसटी बस ने उड़ा दिया। हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ है।


बैलगाड़ी के परखच्चे उड़े

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा इतना भीषण था कि बैलगाड़ी के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटनास्थल पर पीड़ितों के सामान बिखर गए। घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।

Published on:
29 Nov 2022 01:08 pm