मुंबई

महाराष्ट्र चुनाव पर कांग्रेस की बड़ी बैठक, शीर्ष नेता पहुंचे दिल्ली, मंगलवार तक होगा उम्मीदवारों ऐलान  

Congress CEC meeting : एमवीए में शामिल दल कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) सीट बंटवारे को लेकर चल रहे गतिरोध को जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

2 min read
Oct 21, 2024
delhi congress

Maharashtra Election 2024 : 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। लेकिन अभी तक कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) के गठबंधन महाविकास अघाडी (MVA) ने सीट बंटवारे की घोषणा नहीं की है। उधर, बीजेपी ने 99 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची रविवार को जारी की। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि मंगलवार तक एमवीए में सब कुछ सुलझा लिया जाएगा।

महाराष्ट्र चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हो रही है। इसमें कांग्रेस की राज्य इकाई के शीर्ष नेता पहुंचे है। इस दौरान सीट शेयरिंग के मुद्दे पर चर्चा होगी, साथ ही उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीईसी की बैठक से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा, "हम कल पहली सूची घोषित करेंगे...महाविकास अघाड़ी से ज्यादा, सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में गड़बड़ है...हम तीनों कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की योजना बना रहे हैं। इसलिए हम आज रात मुंबई जाएंगे। वहां हम अपने सहयोगी दलों के नेताओं से बात करेंगे और कल सूची घोषित करेंगे, यही हमारी योजना है..."

वहीँ, सीईसी की बैठक में शामिल होने गए कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने कहा, "...कल शाम तक हम 17 सीटों पर फैसला कर लेंगे। विदर्भ में 6-7 सीटों पर पेंच फंसा है और उन्हें भी सुलझा लिया जाएगा। महाविकास अघाडी की सभी 288 सीटों पर अंतिम फैसला कल शाम तक हो जाएगा...''

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने को लेकर कांग्रेस के पैनल ने पिछले हफ्ते सीईसी के विचार के लिए 62 नामों को मंजूरी दी थी। पार्टी ने नांदेड संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए वसंतराव चव्हाण के बेटे रवींद्र चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है। वसंतराव चव्हाण का इस साल अगस्त में निधन हो गया था। इस कारण नांदेड़ संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव होना है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के बीच तनाव के मद्देनजर कांग्रेस के राज्य प्रभारी रमेश चेन्निथला ने शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी (एसपी) के सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात की।

Published on:
21 Oct 2024 02:34 pm
Also Read
View All
बैन के बावजूद पाकिस्तान में नंबर 1 ट्रेंड कर रही ‘धुरंधर’, ओटीटी पर आते ही भारत में छिड़ी बहस

मैं आजाद हूं…ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से इस्तीफे के बाद दी प्रतिक्रिया, बोलीं- किसी वस्त्र की जरूरत नहीं

दलाई लामा को ‘स्पोकन वर्ड एल्बम’ के लिए मिला पहला ग्रैमी अवॉर्ड, 10 ट्रैक्स के जरिए दिया शांति, करुणा और एकता का संदेश

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग मामले में बाधा बनी BNSS की धारा 303, बिश्नोई गैंग पर कार्रवाई में क्यों बेबस है मुंबई पुलिस?

रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल फ्रेंचाइजी में अक्षय कुमार की एंट्री, ‘गोलमाल 5’ में अजय देवगन से लेंगे पंगा

अगली खबर