मुंबई

मुबई और पुणे में बादल छाए

कुछ इलाकों में बूंदा-बादी

less than 1 minute read
May 18, 2020
मुबई और पुणे में बादल छाए

मुंबई. मुंबई और पुणे के विविध इलाकों में सोमवार को बादल छाए रहे, कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों में काई बड़ा परिवर्तन नहीं होने वाला। इन दो दिनों में मुंबई का तापमान 40 के आसपास बना रहेगा।

मौसम पर नजर रखने वाली निजी संस्था स्काईमेट के वाइस प्रेसिडेंट महेश पलावत ने बताया कि बादल मध्य महाराष्ट्र सहित मुंबई में आज कल तक बनें रह सकते हैं।

इससे मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और कर्नाटक में बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि साउथ अंडमान-सी (बंगाल की खाड़ी) से और अरब सागर चल रही दो तरफ की हवाएं मध्य महाराष्ट्र में मिल रही हैं।

जब दो तरफ की हवाएं एक स्थान पर मिलतीं हैं, तो उससे बादल बनते हैं और बारिश होती है। इन हवाओं के मेल से सोमवार को मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और कर्नाटक में बादल छाए रहे, इसके साथ ही यहां बारिश की संभावनाए बनी हुईं हैं। इसका ही असर है कि मुंबई और आसपास के इलाकों में बादल छाए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि यह एक दिन रहेगा, कल से मौसम साफ होने लगेगा। पलावत ने बताया कि रविवार को साउथ बंगाल की खाड़ी में मानसून पहुंच गया है।

इसके साथ ही एक जून तक केरल में मानसून आने की संभावनाएं बनी हुईं है। मौसम विभाग का कहना है कि इस वर्ष महाराष्ट्र में अच्छी बारिश होने की संभावना है कहीं भी सूखा नहीं पड़ेगा।

Published on:
18 May 2020 07:02 pm
Also Read
View All