मुंबई

राहुल गांधी भगवान राम की तरह… कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा बोली- यह कैसी चापलूसी है?

Rahul Gandhi : कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से किए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। भाजपा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे हिंदू आस्था का अपमान बताया है।
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2026, 4:03 PM IST
Rahul Gandhi
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Photo IANS)

महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी, जिससे सियासी माहौल गरमा गया। भाजपा ने पटोले की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उधर, कांग्रेस नेताओं ने पटोले का बचाव करते हुए कहा कि उनके बयान में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।

भाजपा बोली- ये हिंदू आस्था का अपमान है

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर चापलूसी की सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, राहुल गांधी को भगवान राम बता रहे हैं...यह कैसी चापलूसी है। हाल ही में सोनिया गांधी को क्रिसमस मनाने का कारण बताया था और अब वे एक इंसान की तुलना मर्यादा पुरुषोत्तम राम से कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता लगातार हिंदू आस्था का अपमान कर रहे हैं।

पूनावाला ने याद दिलाया कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय कांग्रेस ने इसे 'नाच-गाना' कहकर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाया था। यह वही कांग्रेस है जिसने राम मंदिर बनाने का भी विरोध किया था।

कांग्रेस नेता बचाव में उतरे-

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने इस मामले पर कहा, "राम ने रावण की लंका को तहस-नहस किया था। उसी तरह राहुल गांधी भी अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं। इसलिए मेरी राय में नाना पटोले के बयान में कुछ भी अपमानजनक नहीं है।"

वहीं, दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी पटोले के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी देश की एकता और अखंडता के लिए इस संविधान को मजबूत करने के लिए बहुत बेहतर काम कर रहे हैं और हम उनके दिखाए हुए रास्ते पर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।"

क्यों छिड़ा विवाद?

नागपुर में जब राहुल गांधी के राम मंदिर न जाने को लेकर नाना पटोले से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हमारे नेता राहुल गांधी भगवान श्रीराम की तरह काम कर रहे हैं। भगवान राम हर किसी के दिल और विचारों में होते हैं। शोषित और पीड़ित लोगों की सेवा करना व उन्हें न्याय दिलाना भगवान राम का काम था। आज वही काम राहुल गांधी कर रहे हैं।"

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "राहुल गांधी जब चाहेंगे, अयोध्या जाएंगे और रामलला का दर्शन करेंगे, क्योंकि रामलला के मंदिर का ताला राजीव गांधी ने खुलवाया था। भगवान राम का काम आज राहुल गांधी कर रहे हैं। मंदिर जाने वाले नेता दिखावा करते हैं। राहुल गांधी उनकी तरह दिखावा नहीं करते हैं।"

Updated on:
1 Jan 2026, 4:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पुणे में Amazon और BigBasket के डार्क स्टोर पर FDA की कार्रवाई, फूड लाइसेंस निलंबित

काव्या मारन के साथ रिसेप्शन से पहले अनिरुद्ध का म्यूजिकल धमाका, फैंस बोले- ‘GOAT हो तुम’, बताया वेडिंग ट्रीट

छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1200 में फर्जी ग्राहक भेजकर रेड; कई युवतियों को छुड़ाया

‘सलमान खान की होस्टिंग में अब पहले जैसी जान नहीं’, कम फीस में शो करने को तैयार थे बड़े सितारे, अब पूर्व टैलेंट हेड ने किया खुलासा

‘मैं उस हादसे में मरने वाली सबसे पहली होती’, भगवान कृष्ण को याद करके भावुक हुईं अभिनेत्री काजल अग्रवाल, ‘इंडियन 2’ के क्रेन हादसे पर किया खुलासा