मुंबई

Mumbai News Live Updates: दिवाली की रात मुंबई में कई जगहों पर लगी आग, लाखों रुपयों का नुकसान

दिवाली की रात मुंबई के लोअर परेल, गोरेगांव (Goregaon), साकीनाका और कांदिवली में आग लगने की घटनाये सामने आई। इन हादसों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बृहन्‍मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने इसकी सूचना दी है।

2 min read
Oct 25, 2022
मुंबई में आग

मुंबई में दिवाली के दिन आग लगने की कई बड़ी घटनाएं हुईं. दिवाली की रात मुंबई के लोअर परेल, गोरेगांव (Goregaon), साकीनाका और कांदिवली में आग लगने की घटनाये सामने आई। इन हादसों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बृहन्‍मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने इसकी सूचना दी है।

वहीँ, लापरवाही के चलते कई बड़े हादसे भी हुए। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में पटाखा फोड़ने के दौरान कम से कम 16 बच्चे घायल हुए। सभी बच्चों को सरकारी अस्पताल में एडमिट करवाया गया। पीड़ित बच्चों का इलाज जिले के घाटी अस्पताल (Ghati Hospital) में चल रहा है। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।


साकीनाका

मुंबई के साकीनाका इलाके के जंगलमंगल रोड इलाके में आग लगने की घटना हुई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड की करीब आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। साकीनाका क्षेत्र के बारदान गली में प्लास्टिक के गोदाम में आज सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लगी। आग बुझाने का काम जारी है। आग लगने के वक्त गोदाम में कोई नहीं था। हादसे में माल का काफी नुकसान हुआ है।

कांदिवली

मुंबई के कांदिवली (वेस्ट) के चारकोप इलाके के सेक्टर-9 में स्थित शिव वीर बिल्डिंग में दिवाली की रात भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि आग पटाखे की वजह से लगी।


गोरेगांव

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 9.29 बजे गोरेगांव में मोहन गोखके रोड के पास एक आवासीय भवन के दो फ्लैटों में आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह लेवल-1 की आग थी, जिसकी चपेट में दो फ्लैट आये थे। मुंबई फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब 10.07 बजे आग पर काबू पाया गया।

लोअर परेल

मुंबई में औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक व्यावसायिक इकाई में आग लग गई। यह आग रविवार रात लगभग 11 बजे लोअर परेल इलाके में ‘ए टू जेड इंडस्ट्रियल एस्टेट’ में स्थित एक इकाई में लगी। यह मामूली श्रेणी की आग थी।आग पर देर रात लगभग एक बजकर 40 मिनट पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Published on:
25 Oct 2022 09:49 am
Also Read
View All