मुंबई

समुद्र में धूं-धूं कर जली नाव, हलक में अटकी 18 लोगों की जान, उसके बाद… (VIDEO)

आग में नाव का कम से कम 80 प्रतिशत हिस्सा जल गया, जबकि किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। आग कैसे लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

less than 1 minute read
Feb 28, 2025

मुंबई के अलीबाग में शुक्रवार तड़के समुद्र के बीच एक फिशिंग बोट में भीषण आग लग गई। यह घटना रायगढ़ जिले के अक्षी-अलीबाग इलाके में तट से करीब 6-7 समुद्री मील दूर हुई, जब नाव पर मौजूद मछुआरे समुद्र में मछलियां पकड़ने गए थे। राहत की बात यह रही कि भारतीय तटरक्षक दल (Indian Coast Guard) और भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने बोट पर सवार सभी 18 मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया।

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक (SP) के मुताबिक, राकेश गन नाम के व्यक्ति की फिशिंग बोट में तड़के करीब 3-4 बजे आग लग गई। हालांकि आग कैसे लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह किसी तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण हो सकता है। आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि फिशिंग बोट पर सवार सभी लोग मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे। तभी बोट में अचानक आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन बोट जलकर खाक हो गया।

अलीबाग के करीब हुए इस हादसे ने समुद्र में चलने वाली नावों की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले साल 18 दिसंबर को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास नीलकमल नाम की यात्री बोट से नौसेना की स्पीड बोट टकरा गई थी। नौसेना की बोट में इंजन टेस्टिंग का काम चल रहा था। तभी अचानक उसमें खराबी आ गई और वह नीलकमल से टकरा गई। उस समय नीलकमल बोट में 100 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें से 15 की मौत हो गई थी। सभी लोग गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा आइलैंड जा रहे थे।

Updated on:
28 Feb 2025 05:45 pm
Published on:
28 Feb 2025 05:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर