मुंबई

Gautami Patil: लावनी डांसर गौतमी पाटील की कार का भीषण एक्सीडेंट, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

Gautami Patil Car Accident: महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावनी डांसर व अभिनेत्री गौतमी पाटील एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।

2 min read
Oct 01, 2025
लावनी डांसर गौतमी पाटील (Photo: Patrika)

Lavani Dancer Gautami Patil: महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर सामने आई है। लोकप्रिय लावनी डांसर और लोककलाकार गौतमी पाटील की कार का गंभीर एक्सीडेंट हुआ है। पुणे के नवले परिसर के वडगाव पुल के पास यह हादसा हुआ। 28 वर्षीय गौतमी पाटील की कार ने सड़क किनारे खड़े एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा में बैठे दो यात्री और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही सिंहगड पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हादसे के वक्त गौतमी पाटील गाड़ी में मौजूद नहीं थीं। दुर्घटना उनकी कार चला रहे ड्राइवर की लापरवाही से हुई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि चालक नशे की हालत में तो नहीं था। फिलहाल चालक को हिरासत में लिया गया है और वाहन जब्त कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें

Gautami Patil : बला की खूबसूरत हैं लावनी डांसर गौतमी पाटील, अब अश्लील वीडियो लीक होने से फैली सनसनी!

फिलहाल इस दुर्घटना से गौतमी पाटील के प्रशंसकों में चिंता का माहौल है। हालांकि वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं, जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। हादसे की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

कुछ साल पहले गौतमी पाटील का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Lavani Dancer Gautami Patil Leaked Video) हुआ था। इस मामले में पुणे पुलिस ने कुछ युवकों को गिरफ्तार भी किया था।

कौन है गौतमी पाटील?

गौतमी पाटील लावनी डांस के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और फैशन के लिए जानी जाती हैं। वह महाराष्ट्र के सांस्कृतिक जगत में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। सोलापुर की रहने वाली गौतमी ने अपने जोशीले नृत्य, भावपूर्ण हावभाव और मंच पर की जाने वाली ऊर्जावान लावनी डांस से दर्शकों का दिल जीता है। ग्रामीण भागों में उनके कार्यक्रमों की खास धूम रहती है। हाल ही में उन्होंने मराठी फिल्म जगत में भी कदम रखा है। वह कई गानों में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि पाटील पर लावनी के नाम पर अश्लील डांस करने के आरोप भी लगते रहे है।

कैसे लीक हुआ था अश्लील वीडियो?

फरवरी 2023 में गौतमी पाटील का कपड़े बदलते हुए एक वीडियो (Gautami Patil Video Leak) सामने आया था। बताया जाता है कि पुणे जिले में गौतमी पाटील का चेंजिंग रूम में किसी ने चोरी छिपे वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर लीक कर दिया।

घटना के बाद, पाटील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बाद में मामले में राज्य महिला आयोग ने भी हस्तक्षेप किया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया गया और पुलिस ने पूरी छानबीन के बाद नाबालिग लड़के समेत दो को वीडियो अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़के ने चेंजिंग रूम में छुपकर वीडियो रिकॉर्ड किया था और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर एक युवक (21 वर्ष) और एक नाबालिग लड़के (17 वर्ष) को पकड़ा था।

Updated on:
01 Oct 2025 10:45 am
Published on:
01 Oct 2025 10:44 am
Also Read
View All

अगली खबर