मुंबई

बाजार में आ गया हापुस! पलक झपकते बिकी कई पेटियां, एक आम की कीमत 350 रुपए

Hapus Mango Price: गर्मी बढऩे पर आम जल्दी तैयार होंगे। मार्च के पहले हफ्ते से हापुस की आपूर्ति बढ़ेगी। थोक व्यापारी अरविंद मोरे ने बताया कि उन्हें मंगलवार को हापुस की छह पेटी मिली थी।
2 min read
Feb 15, 2023
mumbai_mango.jpg
हापुस प्रेमियों के लिए अच्छी खबर

Alphonso Mango Sold for Rs 21,000 in Pune: फलों के राजा आम के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र के कोंकण से मंडियों में हापुस की आवक शुरू हो गई है। फिलहाल आपूर्ति सीमित है। पुणे की बात करें तो रोजाना 10 से 15 पेटी अल्फांसो आ रहे हैं। हर पेटी में पांच दर्जन आम होते हैं। जिले के छत्रपति शिवाजी मार्केट यार्ड में एक पेटी 21 हजार रुपए तक में बिकी। यानी एक आम 350 रुपए में पड़ा। ऊंचे भाव के हिसाब से आम अभी आम लोगों से दूर ही है। व्यापारियों का कहना है कि मार्च से बाजार में हापुस की आवक बढ़ेगी। इसके बाद भाव धीरे-धीरे कम होगा। बागान मालिकों के अनुसार फल अच्छे हैं। प्राकृतिक आपदा से बचे फलों को अनुकूल वातावरण मिला।

मंडी सूत्रों के मुताबिक ठंड के बाद मौसम बदल रहा है। गर्मी बढऩे पर आम जल्दी तैयार होंगे। मार्च के पहले हफ्ते से हापुस की आपूर्ति बढ़ेगी। थोक व्यापारी अरविंद मोरे ने बताया कि उन्हें मंगलवार को हापुस की छह पेटी मिली थी। ये आम उन्हें रत्नागिरी के गणपतिपुले के बागान मालिक मकरंद केन ने भेजे थे। महंगा होने के बावजूद पलकते झपकते आम की छहों पेटी नीलामी में बिक गईं। इससे पहले कृषि उपज मंडी समिति के प्रशासक मधुकांत गर्द ने आम के पेटियों की पूजा की। यह भी पढ़े-मुंबई का मशहूर ‘मुच्छड़ पानवाला’ फिर विवादों में, मालिक शिवकुमार तिवारी गिरफ्तार


आम के लिए अनुकूल रहा मौसम

मोरे ने बताया कि आम के लिए यह साल अच्छा रहा। बौर (फूल) थोड़ी देर से आए, मगर फसल बारिश-ओलों से बच गई। अनुकूल मौसम के चलते उपज अच्छी है। आकार में आम न सिर्फ बड़े हैं बल्कि अंदर से खराब भी नहीं निकलेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य किस्म के आमों की आवक शुरू होने पर आम लोग भी हापुस का स्वाद ले सकते हैं।

Published on:
15 Feb 2023 08:05 pm
Also Read
View All
‘जब सिस्टम ही नहीं है तो ऑनलाइन परीक्षा क्यों करा रहे?’, अभिजीत दीपके ने क्लर्क भर्ती टेस्ट दोबारा कराने की मांग की

पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का फूटा गुस्सा, ‘असंवेदनशील’ कहकर किया हमला

‘मुझे याद नहीं क्या हुआ’, Khatron Ke Khiladi 15 के स्टंट के बाद जैस्मिन भसीन की चली गई थी याददाश्त

Shaktiman: ‘वंदे मातरम’ होना चाहिए नेशनल एंथम, ‘जन गण मन’ क्वीन एलिजाबेथ के श्रद्धांजलि में लिखा गया था! मुकेश खन्ना ने उठाया सवाल

‘Batwara 1947’ पर बड़ा एक्शन, मद्रास HC ने पायरेटेड कॉपी वाली वेबसाइट्स ब्लॉक करने का दिया आदेश, फैंस बोले ये सब क्या है!