मुरादाबाद

इस्तीफा साथ लेकर घूमती हूं : पंकजा मुंडे

महाराष्ट्र के अहमदनगर-बीड रोड पर वंजारी के लिए धार्मिक स्थल भगवानगढ़ में पिता स्व. गोपीनाथ मुंडे की परम्परा को बढ़ाते हीए बीजेपी की मंत्री पंकजा मुंडे ने दशहरा समारोह में हिस्सा लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Oct 2016, 6:49 PM IST
pankaja munde
pankaja munde

महाराष्ट्र के अहमदनगर-बीड रोड पर वंजारी के लिए धार्मिक स्थल भगवानगढ़ में पिता स्व. गोपीनाथ मुंडे की परम्परा को बढ़ाते हीए बीजेपी की मंत्री पंकजा मुंडे ने दशहरा समारोह में हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में उपस्थित भीड़ को सम्बोधित करते हुए पंकजा ने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा तैयार कर लिया है, राज्य मंत्री ने बताया कि उन विपक्षी दलों की ओर से निशाना साधा जा रहा है, जो चाहते हैं कि मुंडे का राजनीतिक करियर समाप्ता हो जाए। अब मैं अपना इस्तीफा साथ लेकर घूमती हूं। जिस समय मुझे लगेगा कि मैंने गलत किया है, मैं कैबिनेट में नहीं रहूंगी।

...तो छवि खराब हो जाएगी

वे आगे कहती हैं कि मैं देवता नहीं हूं, मैं आप सब की माता समान हूं। मैंने अपने कंधे पर पिता की जिम्मेदारी ली है। मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे, इसके बाद किसी ने कहा कि मैंने उसे धमकाया है। अगर मेरे खिलाफ ऐसा कुछ भी साबित होता है तो मेरी छवि खराब हो जाएगी। मैं अभिमन्यु की तरह ही चक्रव्यूह में फंस गई हूं।

कौरव-पांडवों का दिया उदाहरण

राज्य मंत्री पंकजा ने कहा कि मुझे अहंकार नहीं है, लेकिन स्वाभिमान है। मैं किसी से नहीं डरती। यहां कानून और व्यवस्था की समस्या किसने खड़ी की है, यह सभी को पता है। मैं कोई आतंकवादी या गुंडा नहीं हूं। मेरे साथ खड़े आप सभी खुली छाती वाले योद्धा हैं। कौरव-पांडवों के युद्ध का उदाहरण देते हुए वे आगे कहती हैं कि जब कभी पाप हावी हुआ है, तब किसी न किसी को हथियार लेकर खड़ा होना पड़ा है।

Published on: