मुंबई

रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को मिल सकता है डबल तोहफा, जुलाई-अगस्त की किश्त को लेकर आई बड़ी अपडेट

Maharashtra Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना (Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana) के तहत जून 2025 में करीब 2.25 करोड़ पात्र महिलाओं को 1500 रुपये की सम्मान निधि वितरित की गई। जबकि अपात्र होने के कारण 26.34 लाख आवेदकों का लाभ अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

2 min read
Jul 31, 2025
CM deposited crores of rupees into the accounts of 29 lakh women

Maharashtra Mukhyamantri Meri Ladli Behen Scheme : महाराष्ट्र सरकार की चर्चित मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले साल जुलाई में शुरू की गई इस योजना के तहत राज्य की 21 से 65 वर्ष की गरीब महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक इस योजना से 2.25 करोड़ से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। अब तक पात्र महिलाओं को 12 महीने में कुल 18000 रुपये मिल चुके हैं। लेकिन जुलाई महीना बीत जाने के बाद भी लाडली बहनों को इस महीने की राशि अब तक नहीं मिली है।

रिपोर्ट्स में सरकारी सूत्रों के हवाले से लाडकी बहीन योजना (Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि जुलाई और अगस्त दोनों महीनों की राशि यानी कुल 3000 रुपये की रकम एक साथ पात्र महिलाओं के खातों में जमा की जाएगी। यह राशि रक्षाबंधन से पहले या अगस्त के पहले सप्ताह में मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

Ladki Bahin Yojana: एक ही जिले की 61000 लाडली बहनें अपात्र, विपक्ष बोला- यह बड़ा घोटाला, SIT करे जांच

हालांकि सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख अब तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि अगर एक साथ खाते में तीन हजार रुपये जमा होते है तो गरीब बहनों के लिए इस साल की राखी यादगार बन सकती है।

लाडली बहना योजना (लाडकी बहीण योजना) को भाजपा नीत महायुति सरकार ने गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के आर्थिक सहारे के रूप में मासिक वेतन की तरह लागू किया है। इस मासिक अनुदान को हर महीने के अंत तक या अधिकतम 5 तारीख तक महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करने की योजना बनाई गई है।

इस बीच, योजना के बीच एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा भी सामने आया है। ढाई करोड़ से ज्यादा आवेदनों की जांच में पाया गया है कि 14,000 से ज्यादा पुरुषों ने फर्जी तरीके से महिलाओं की इस योजना का लाभ उठाया और सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का चूना लगाया। जबकि छठवां और सातवां वेतन आयोग के तहत सैलरी पाने वाली दो हजार से ज्यादा महिलाएं भी सरकारी नौकरी के बावजूद इस योजना का लाभ लें रहीं थीं। अब इन फर्जी लाभार्थियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई पर विचार कर रही है। इस खुलासे के बाद सरकार ने लाभार्थियों की जांच प्रक्रिया तेज कर दी है।

ये भी पढ़ें

फर्जी लाभार्थियों ने लाडली बहना के डकार लिए 4800 करोड़ रुपये, कब मिलेगी जुलाई की किस्त?

Updated on:
31 Jul 2025 11:13 am
Published on:
31 Jul 2025 11:12 am
Also Read
View All

अगली खबर