मुंबई

लालू ने नीतीश कुमार को दिया INDIA में आने का ऑफर, फडणवीस बोले- मुंगेरी लाल के हसीन सपने पूरे नहीं होंगे

Devendra Fadnavis on Lalu Yadav : लालू यादव ने हाल ही में कहा था कि नीतीश कुमार के लिए इंडिया गठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं। इस पर बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2025, 10:06 PM IST
Devendra Fadnavis
Devendra Fadnavis

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर एनडीए से अलग होकर इंडिया अलायंस में आने का न्योता दिया है। इसके बाद जेडीयू के मुखिया नीतीश कुमार से जब पत्रकारों ने लालू के ऑफर को लेकर सवाल पूछा तो वह जवाब देने से कतराते दिखे। हालांकि इस पूरे मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है। पक्ष-विपक्ष के नेता इस पर रिएक्शन दे रहे है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लालू यादव पर तंज कसा है।

लालू यादव के इस बयान पर कि नीतीश कुमार के लिए इंडिया गठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं, फडणवीस ने कहा, "लालू जी चाहे कितने भी हसीन सपने देख लें, वे मुंगेरी लाल के हसीन सपने ही रहेंगे, वह पूरे नहीं होंगे।"

‘PM मोदी कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे...’

वहीँ, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, "मेरे मन में संदेह है कि केंद्र सरकार 2026 के बाद बचेगी या नहीं। मुझे लगता है कि पीएम मोदी अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे और जब केंद्र सरकार अस्थिर हो जाएगी तो इसका असर महाराष्ट्र पर भी पड़ेगा।”

गौरतलब हो कि पिछले एक दशक के दौरान नीतीश कुमार दो बार विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दल आरजेडी के साथ गठबंधन कर चुके हैं। दरअसल लालू प्रसाद ने एक टीवी चैनल से कहा था, “हमारे दरवाजे (नीतीश के लिए) खुले हैं। उन्हें भी अपने दरवाजे खोल देने चाहिए। इससे दोनों तरफ के लोगों की आवाजाही आसान हो जाएगी।”

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को 2014 और 2019 की तरह स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. हालांकि एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला है। इसलिए पीएम मोदी की अगुवाई में तीसरी बार एनडीए सरकार के गठन में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार किंगमेकर बनकर उभरे हैं।   

Updated on:
2 Jan 2025, 10:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मैंने हमेशा वो रास्ता चुना, जिस पर कम लोग चलते हैं’, आयुष्मान खुराना ने फ्रेंचाइजी फिल्मों के दौर में कही बड़ी बात!

टाइगर श्रॉफ केस: पोस्ट में छिपे ‘कोड’ से खुला गैंग का राज, सोशल मीडिया को ही ‘हथियार’ बना रहा लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट

रहस्यमयी मौत, भूतिया घटनाएं और अनसुलझे सवाल, वापस लौट रही है ‘भय’ की डरावनी दुनिया, करण टैकर ने की पुष्टि!

PM मोदी ने पुणेवासियों को दी दिवाली की सौगात, हिंजेवाड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो का किया उद्घाटन, 4 नई लाइनों की आधारशिला रखी

BJP नेताओं की टिप्पणी से हाईकोर्ट नाराज, दीया मिर्जा के पटाखे न फोड़ने वाले वीडियो को बहाल करने का आदेश