मुंबई

maha election :युति फार्मूले पर भाजपा -शिवसेना में ताल मेल नहीं !

उद्धव ठाकरे और देवन्द्र फडणवीस फैसला लेंगे। युति का फार्मूला तो वही रहेगा-उद्धव
less than 1 minute read
Sep 21, 2019
maha election :युति फार्मूले पर भाजपा -शिवसेना में ताल मेल नहीं !
maha election :युति फार्मूले पर भाजपा -शिवसेना में ताल मेल नहीं !

मुंबई। भाजपा शिवसेना के बीच आगामी विधानसभा में युति का फार्मूला सुनिश्चित करने के लिए दोनों दलों में समन्वय नहीं लग रहा हैं। एक तरफ शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे कहते है कि युति का फार्मूला तय हो चूका है।तो दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटीलने कह रहे हैं कि युति का फार्मूला अभी तय होना बाकि है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवन्द्र फडणवीस इस पर फैसला लेंगे।


उद्धव ठाकरे और देवन्द्र फडणवीस फैसला लेंगे।
सुबह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद मिडिया को दिए बयान में पाटील ने कहा कि भाजपा -शिवसेना के बीच युति पक्की है। विधानसभाचुनाव दोनों दल साथ लड़ेंगे। युति पर जल्द ही बैठक होगी। युति का फार्मूला अभी तय होना बाकि है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवन्द्र फडणवीस इस पर फैसला लेंगे।


युति का फार्मूला तो वही रहेगा

उद्धव ने कहा कि भाजपा - शिवसेना युति का फार्मूला तो लोकसभा चुनाव से पहले ही तय हो चूका है। इसमें कोई बदलाव की गुंजाइस नहीं है। उद्धव नेसंकेत दिया कि 50 -50 ही फार्मूला है। इसी पर विधानसभा चुनाव होगा। उन्होंने यह भी चेताया की 135 -135 फार्मूला अस्तित्व में नहीं है। मिडिया गलत गलत खबरे चला रही है। आगामी दो दिनों तक सब्र रखे युति की घोषणा हो जाएगी।

Updated on:
21 Sept 2019 09:55 pm
Published on:
21 Sept 2019 04:22 pm