मुंबई

रामलला के दर्शन करने अयोध्या रवाना हुए 3000 से ज्यादा शिवसैनिक, ठाणे-नासिक से निकली 2 स्पेशल ट्रेनें

Maharashtra Thane Nashik: शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा, “श्री रामचंद्र के आशीर्वाद से हम सब चुनाव चिह्न धनुष-बाण पाकर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लेने अयोध्या जा रहे हैं। अयोध्या राजनीति का नहीं बल्कि हमारे लिए आस्था का विषय है।"

2 min read
Apr 07, 2023
shiv_sena_ayodhya_visit.jpg
एकनाथ शिंदे पार्टी नेताओं के साथ 9 अप्रैल को जाएंगे अयोध्या

Shiv Sena Ayodhya Visit: महाराष्ट्र के ठाणे और नासिक से शुक्रवार शाम में दो विशेष ट्रेनों से हजारों शिवसेना पार्टी के कार्यकर्ता अयोध्या के लिए रवाना हुए। ठाणे स्टेशन पर खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहुंचे और शिवसैनिकों को विदा किया। उन्होंने कहा, आज का दिन हमारे कार्यकर्ताओं और राम भक्तों के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज महाराष्ट्र के ठाणे से और एक नासिक से दो ट्रेनें रवाना हुई हैं। 3000 से ज्यादा राम भक्त इस ट्रेन से रवाना हुए हैं। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा, “श्री रामचंद्र के आशीर्वाद से हम सब चुनाव चिह्न धनुष-बाण पाकर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लेने अयोध्या जा रहे हैं। अयोध्या राजनीति का नहीं बल्कि हमारे लिए आस्था का विषय है। शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाना चाहते थे और अब उनका सपना साकार हो रहा है।” यह भी पढ़े-Maharashtra: जज आरएन आंबटकर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, सड़क पर टहलते समय बाइक ने मारी थी टक्कर

सीएम शिंदे ने बताया कि वह अपनी पार्टी के नेताओं के साथ 9 अप्रैल को अयोध्या जाएंगे और वहां सरयू नदी के तट पर पूजा करेंगे। शिंदे ने कहा, ‘‘मैं अपनी पार्टी के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और अन्य पदाधिकारियों के साथ नौ अप्रैल को अयोध्या जाउंगा। मैं वहां सरयू नदी के तट पर पूजा भी करूंगा।’’ उन्होंने कहा था, ‘‘राम जन्मभूमि मंदिर के लिए जब कार सेवा हो रही थी तो मेरे गुरु आनंद दिघे ने चांदी की ईंट अयोध्या भेजी थी। हमारा अयोध्या और भगवान राम से पुराना नाता है।’’

मालूम हो कि उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना गुट के लिए चुनाव आयोग का फरवरी में आया फैसला बड़ा झटका था। चुनाव आयोग ने शिंदे नीत गुट को असली शिवसेना माना और पार्टी का ‘तीर धनुष’ का चुनाव चिन्ह उसे दे दिया। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। यह भी पढ़े-‘साईं बाबा को कोई भगवान मानें तो...’, अपनी विवादित टिप्पणी के लिए बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी

Published on:
07 Apr 2023 08:24 pm