
अरमान मलिन ने फिल्म रामायण के गाने मंगल रंग को लेकर दिया बयान (Photo Source- Instagram/@armaanmalik)
Armaan Malik On Ramayana song Mangal Rang Controversy: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही मच अवेटेड फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' इन दिनों अपनी रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। फिल्म का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज किया गया है, जिसमें भगवान राम और माता सीता के विवाह के प्रसंग को बेहद शानदार तरीके से दिखाया गया है। गाने के रिलीज होते ही इसके म्यूजिकल ट्रीटमेंट को लेकर सोशल मीडिया और क्रिटिक्स के बीच एक नई बहस छिड़ गई है। कुछ समीक्षकों का मानना है कि इस गाने में सूफी-कव्वाली का जो असर है, वह एक हिंदू महाकाव्य पर आधारित फिल्म के सांस्कृतिक परिपेक्ष्य में थोड़ा अजीब लगता है। इसके अलावा, इसकी तुलना ए.आर. रहमान के पुराने गानों जैसे 'रॉकस्टार' के 'कुन फया कुन' से भी की जा रही है।
इस पूरे विवाद और गानों के म्यूजिकल पैटर्न को लेकर उठ रहे सवालों पर अब लोकप्रिय गायक अरमान मलिक का रिएक्शन सामने आया है। अरमना मलिन ने News18 संग खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि पूरी संगीत टीम का लक्ष्य केवल एक ही था- यह सुनिश्चित करना कि स्क्रीन पर रणबीर कपूर और साई पल्लवी द्वारा निभाए गए किरदारों के माध्यम से शुद्ध प्रेम और दिव्यता के शानदार एक्सपीरियंस को सही मायनों में दर्शाया जाए। उन्होंने कहा कि संगीत को सुनना और समझना हमेशा से एक 'सब्जेक्टिव' यानी व्यक्तिगत अनुभव होता है, जो कला की मूल प्रकृति है। लेकिन एक कलाकार के तौर पर उनका पूरा ध्यान उस पल की गहरी भक्ति और उसे पूरे सम्मान के साथ पेश करने पर था।
गाने में रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जोड़ी की तारीफ करते हुए अरमान ने कहा कि श्री राम और माता सीता जैसे महान किरदारों को पर्दे पर उतारना बहुत बड़ी जिम्मेदारी की बात है। दोनों कलाकारों की सहज ग्रेस और स्क्रीन प्रेजेंस इस गाने की विजुअल दुनिया में एक खास गरिमा और पवित्रता लेकर आती है।
इस प्रोजेक्ट के जरिए रणबीर कपूर के लिए गाना गाने को अपना एक बड़ा पर्सनल माइलस्टोन बताते हुए अरमान ने कहा कि वह ऐसे दौर में बड़े हुए हैं जहां इन कलाकारों ने सिनेमाई रोमांस को परिभाषित किया है। टीनेजर के तौर पर फिल्म 'चिल्लर पार्टी' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरमान ने कहा कि इतने सालों बाद 'रामायण' जैसे विशाल कैनवस पर यह उनका एक 'फुल सर्कल' पल है। अंत में उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका अगला सपना देश के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान के लिए एक रोमांटिक गाना गाने का भी जल्द पूरा होगा। आपको बता दें कि अरमान ने बेला शेंडे के साथ इस गाने के कन्नड़ वर्जन 'मंगला संगमा' को अपनी आवाज दी है।
Updated on:
3 Nov 2026, 9:41 AM IST
Published on:
3 Nov 2026, 9:02 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.