मुंबई

पुणे-सोलापुर नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं की बस पलटी, 1 की मौत, 30 जख्मी

Pune-Solapur Highway Accident: पुणे शहर की एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई है, जबकि दो से तीन अन्य लोग गंब्भिर तौर पर जख्मी हुए हैं। तीस से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं।

2 min read
Apr 08, 2023
Pune_bus_accident.jpg
पुणे में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 1 की मौत

Maharashtra Bus Accident: महाराष्ट्र के पुणे जिले के दौंड तालुका के मलद में शनिवार को यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। पुणे-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा आज सुबह हुआ। दर्शन कर तुलजापुर से पुणे जा रही निजी बस गड्ढे में पलट गई, इसमें बूढ़ी महिलाएं और बच्चों समेत 30 से ज्यादा श्रद्धालू जख्मी हो गए. इस हादसे में एक महिला की मौत की खबर है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुणे शहर की एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई है, जबकि दो से तीन अन्य लोग गंब्भिर तौर पर जख्मी हुए हैं। तीस से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। यह भी पढ़े-मुंबई-गोवा हाईवे पर भयानक हादसा, पोते-पोतियों समेत दादी की मौत, बोरीवली के परिवार में छाया मातम

पुणे शहर के भवानीपेठ, लोहियानगर क्षेत्र से 55 से 60 श्रद्धालु एक निजी बस से तुलजापुर और यरमाला में देवी के दर्शन के लिए गए थे। भगवान के दर्शन कर पुणे लौटते समय दौंड तालुका के मलद इलाके में आज सुबह करीब छह बजे चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस मुख्य सड़क और सर्विस रोड के बीच बनी पानी निकासी की नाली में पलट गई।

राहत कार्य में लगे स्थानीय लोगों ने बताया कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 30 श्रद्धालु घायल हो गए। उनमें से दो से तीन लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए दौंड व इंदापूर तालुका के भिगवण के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद तुरंत स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। मलद इलाके के कई युवकों ने बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने की जीतोड़ कोशिश की। इससे कई लोगों की जान बच गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि बस चालक नशे में था। हादसे की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव आभियान को संभाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, नए मामलों में आज 15 फीसदी की बढ़ोतरी, 3 मरीजों की मौत

Published on:
08 Apr 2023 04:43 pm