23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘खतरा अभी भी नहीं टला है’, बेटे को एक्सीडेंट में खो चुकीं चटोरी रजनी ने जोड़े हाथ, बोलीं- आप सभी ने मुझे हिम्मत दी

Chatori Rajani Assault Case: चटोरी रजनी ने अब मारपीट मामले को लेकर नया बयान दिया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि खतरा अभी भी टला नहीं है।

2 min read
Google source verification
Chatori Rajani Assault Case

Chatori Rajani Assault Case (सोर्स- @chatori.rajani)

Chatori Rajani Assault Case: फूड इन्फ्लुएंसर चटोरी रजनी पिछले काफी दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। रजनी के साथ हुई मारपीट की घटना ने एक बार फिर उनके फैंस को चिंतित कर दिया। अभी पिछले ही साल उन्होंने अपने बेटे को एक्सीडेंट में खो दिया था जिसके गम और सदमे से अभी वो बाहर आई भी नहीं थीं कि इस घटना ने उन्हें अंदर तक एक बार फिर झकझोर कर रख दिया। इस मामले में अब उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए अपडेट दिया है। चटोरी रजनी ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

चटोरी रजनी ने वीडियो में दिया अपडेट

चटोरी रजनी ने वीडियो शेयर करते हुए बताया, 'खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है, लेकिन मेरी हिम्मत बिल्कुल नहीं डगमगाई है और इसकी सबसे बड़ी वजह आप सभी हैं। मैं दिल से अपने तमाम फॉलोअर्स का धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने हर कदम पर हमारा साथ दिया, हमें यहां तक पहुंचाया और मुश्किल समय में हिम्मत दी।'

उन्होंने कहा, 'आपके हजारों मैसेज, कमेंट्स, फोन कॉल्स और घर आकर मिलने वाले लोगों का प्यार और समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आप सभी का शुक्रिया, जो लगातार हमारा हौसला बढ़ा रहे हैं। जो भी आप हमारे लिए कर रहे हैं, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं।'

उन्होंने कहा, 'एक इंसान कभी न कभी टूट जाता है, लेकिन आप सबके साथ और प्यार ने मुझे मजबूत बनाए रखा है। मुझे आज भी अपने प्रशासन और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है कि सच सामने आएगा और हमें न्याय जरूर मिलेगा। एक बार फिर मैं दिल से आप सभी का शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने मुझे और मेरे पति को इतना प्यार, समर्थन और हिम्मत दी। कृपया आगे भी इसी तरह हमारा साथ देते रहिए, ताकि सच की जीत हो और हमें न्याय मिल सके।'

क्या है पूरा मामला?

दरअसल चटोरी रजनी ने 18 जून को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले पर बात की थी। इस बारे में बात करते हुए वो रोने भी लगी थीं। उन्होंने कहा, 'पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद उस महिला ने मुझे कहा कि ये पिछले एक साल से अपने बेटे की मौत का फायदा उठा रही है। इतना बोलते ही रजनी काफी भावुक हो गईं। उन्होंने सवाल पूछा कि मैंने बेटे की मौत का फायदा उठाया? क्या फायदा उठाया मैंने।'

पति ने मामले पर क्या कहा?

बता दें इस पूरे मामले को लेकर रजनी जैन के पति ने भी एक वीडियो में बात की है। रजनी के पति ने वीडियो में कहा, 'परसों रजनी को फिजिकली असॉल्ट किया गया था सुसाइटी में। मैं पूरा दिन FIR कराने के लिए पुलिस के चक्कर लगाता रहा। रात को घर आए। कल मैं डॉक्टर के चक्कर काटता रहा। सुबह गए गाइनी के पास ब्लड टेस्ट हुआ है, उसकी रिपोर्ट्स आ जाएंगी, शाम को दूसरे डॉक्टर के पास मनिपाल हॉस्पिल्ड में, क्योंकि रजनी के बाल खींचे गए थे।

'सर पे मारा गया था, तो डॉक्टर के पास लेके गए एमरजेंसी में, ड्रिप चढ़ाई, इंजेक्शन लगाया, पेन केलर दिए और घर लेके आएं। डॉक्टर ने बोला है कि अगर ये सब ठीक नहीं होता है इससे तो शायद हमें एडमिट करना पड़े, CT स्कैन करना पड़े, MRI करना

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग