23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ये दो कौड़ी के लोग नाली के कीड़े हैं’, समय रैना को सुनील पाल ने कहा बद्तमीज तो चिड़ गई राखी सावंत, बोलीं- तुम्हारी क्यों जल रही

Rakhi Sawant On Sunil Pal-Samay Raina Fight: हाल ही में सुनील पाल ने एक बार फिर समय रैना पर जोरदार हमला बोला है। अब राखी सावंत इस पर काफी गुस्सा हो गई हैं।

2 min read
Google source verification
Sunil Pal Angry On Samay Raina

Sunil Pal Angry On Samay Raina (सोर्स- @your_vikas_kumar)

Sunil Pal Angry On Samay Raina: नेटफ्लिक्स पर समय रैना के शो 'इंडिया गॉट लेटेंट 2' के साथ ही कॉमेडियन की वापसी हो गई है। पहला एपिसोड इस वक्त हर जगह ट्रेंड कर रहा है। पहले एपिसोड में जहां आलिया भट्ट और शरवरी वाघ नजर आईं, वहीं समय रैना ने एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज में माहौल बांध दिया। इधर समय रैना के शो के पहले एपिसोड को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है तो उधर कॉमेडियन सुनील पाल ने एक बार फिर समय रैना पर निशाना साधा।

सुनील पाल ने साधा समय रैना पर निशाना

सुनील पाल ने समय रैना के नेटफ्लिक्स के शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' को लेकर जोरदार हमला। उनसे हालिया इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्हें शो मिल गया है। इस पर आप क्या कहोगे। जवाब में सुनील पाल ने कहा, 'नेटफ्लिक्स ने तो उसे भी शो दे दिया। समय रैना को 'लेटेंट सीजन 2' जैसा शो मिल गया, जहां पहले ही काफी विवाद और गंदगी देखने को मिली थी। अब अगर वही सब नेटफ्लिक्स पर भी चलेगा, तो ये बेहद शर्मनाक है। जो लोग इस तरह के कंटेंट को बढ़ावा दे रहे हैं, उन्हें सोचना चाहिए। ऐसे लोगों के हाथ में तो माइक तक नहीं होना चाहिए। कुछ लोग बिना किसी जिम्मेदारी के कुछ भी बोलते जा रहे हैं और खुद को बहुत बड़ा समझने लगे हैं।'

आगे बात करते हुए सुनील पाल ने कहा, 'आखिर क्यों 19-20 साल के बच्चों के सामने इस तरह की गंदी और भटकाने वाली बातें परोसी जा रही हैं? ये दो कौड़ी के लोग उन बच्चों को क्या सीख देंगे, जिनके माता-पिता ने लाखों रुपये खर्च करके उन्हें पढ़ाया-लिखाया है और बड़े सपने देखे हैं। अगर किसी में शालीनता और जिम्मेदारी नहीं है, तो उसे दूसरों को सीख देने का कोई अधिकार नहीं है। बदतमीजी और सस्ती लोकप्रियता से किसी का कद बड़ा नहीं होता। समाज और युवाओं के सामने क्या परोसा जा रहा है, इस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है।'

सुनील पाल के वीडियो पर आया राखी सावंत का कमेंट

सुनील पाल के इस वीडियो पर अब राखी सावंत ने अपना रिएक्शन दिया है। राखी ने कमेंट करते हुए सुनील पाल से पूछा- तुम्हारी क्यों इतनी जल रही है? बता दें