
Re NEET UG Exam 2026 (सोर्स- OrugalluAdda)
Re NEET UG Exam 2026: NEET UG 2026 का री-एग्जाम सिर्फ छात्रों के लिए ही चुनौती नहीं रहा, बल्कि कई परिवारों के लिए भावनात्मक परीक्षा भी बन गया। देशभर से ऐसे कई घटनाएं सामने आईं जिन्होंने लोगों को झकझोर दिया। तेलंगाना के मेडचल जिले में एक छात्रा महज कुछ मिनट की देरी से परीक्षा केंद्र पहुंची, जिसके बाद उसे प्रवेश नहीं मिल सका।
बताया गया कि परिवार गलत रास्ते पर पहुंच गया था और समय निकल गया। छात्रा के पिता अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से लगातार अनुरोध करते रहे, उनके पैरों में भी गिर गए लेकिन निर्धारित नियमों के कारण छात्रा को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर समय सीमा और मानवीय संवेदनाओं को लेकर बहस छिड़ गई।
इसी तरह जगतियाल जिले से भी एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक मां अपनी बेटी को परीक्षा में बैठाने की गुहार लगाते हुए सुरक्षा कर्मियों के सामने हाथ जोड़ती और उनसे रहम की अपील करती दिखाई दी। हालांकि तय नियमों के चलते छात्रा को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इन घटनाओं ने एक बार फिर छात्रों पर बढ़ते दबाव, परीक्षा व्यवस्था की सख्ती और अभिभावकों की बेबसी को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज कर दी है।
टीवी अभिनेता अली गोनी ने इन्हीं वीडियोज को शेयर करते हुए मैसेज दिया है। उन्होंने इन घटनाओं पर बात करते हुए कहा है कि हमारे देश का यूथ ही हमे बनाता है। हमारे देश को आगे बढ़ाने वाला भी हमारा यूथ ही है और फिर भी मैं देख रहा हूं कि नीट परीक्षा को लेकर बेहद ही कम इन्फ्लुएंसर पोस्ट कर रहे हैं।
उन्होंने कहा मुझे बहुत ज्यादा दुख और अफसोस हो रहा है। मुझे मेरे देश की तरक्की से मतलब है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी पार्टी है, कांग्रेस है या बीजेपी लेकिन हमारा देश आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने इस पूरे मामले पर इन्फ्लुएंसर्स से अपील की है कि वो बात करें। बता दें फिलहाल अली गोनी कलर्स टीवी के शो 'लाफ्टर शेफ्स' में नजर आ रहे हैं।
Published on:
23 Jun 2026 09:51 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
