23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आलिया भट्ट को समय रैना ने दिया अपना ऑटोग्राफ, गिफ्ट हैम्पर देख अपनी हंसी नहीं रोक पाई एक्ट्रेस

समय रैना का नया शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' शुरू हो चुका है। ऐसे में बिहाइंड द सीन्स वीडियो में कॉमेडियन ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी को एक स्पेशल गिफ्ट दिया, जिसे देखते ही दोनों एक्ट्रेस हंसने लगीं। वहीं, शरवरी ने कहा कि इस वह अपने बिस्तर के साइड वाली टेबल पर लगाएंगी।

3 min read
Google source verification
Samay Raina gift to Alia Bhatt and sharvari wagh her autograph picture India's Got Latent season 2

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पहुंची समय रैना के शो में

Samay Raina gift to Alia Bhatt India's Got Latent: मशहूर कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) का सबसे चर्चित और विवादित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) अपने दूसरे सीजन के साथ धमाकेदार वापसी कर चुका है। सीजन 2 के पहले ही एपिसोड में बॉलीवुडकी टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari) बतौर जज नजर आईं, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। लेकिन असली महफिल तो शो के पीछे यानी बिहाइंड द सीन्स (BTS) में सजी। समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह शो की शूटिंग से ठीक पहले आलिया और शरवरी को एक ऐसा 'अनोखा' तोहफा देते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर दोनों अभिनेत्रियां अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।

आलिया भट्ट को समय रैना ने दिया तोहफा

वायरल हो रहे इस बिहाइंड द सीन्स वीडियो में आलिया भट्ट शो के बैकस्टेज समय रैना से अपनी मजेदार बातचीत शेयर करती दिख रही हैं। आलिया ने बताया कि वह इस शो की कितनी बड़ी फैन हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा, "मैंने अपनी फ्लाइट के दौरान 'लेटेंट' का एपिसोड देखा था। समय, तुमने मुझे जो क्लिप भेजी थी, उसे देखकर मैं फ्लाइट में इतनी जोर-जोर से हंस रही थी कि मुझे ध्यान ही नहीं रहा कि मेरी बेटी राहा मेरे ठीक बगल में सो रही थी। मेरी हंसी की वजह से वहां सो रहे बाकी लोग भी डिस्टर्ब हो रहे थे।"

शरवरी ने समय रैना के ऑटोग्राफ पर दिया बयान

इसके बाद समय रैना ने दोनों अभिनेत्रियां को एक स्पेशल गिफ्ट हैम्पर दिया। जैसे ही आलिया ने उस बॉक्स को खोला, तो उसमें समय रैना की खुद की ऑटोग्राफ वाली एक तस्वीर थी। उस तस्वीर पर समय ने आलिया के लिए एक बड़ा ही मजेदार और अतरंगी मैसेज लिखा था- "मैं हमेशा से आप जैसी किसी को अपना ऑटोग्राफ देना चाहता था।" यह पढ़ते ही आलिया खिलखिलाकर हंस पड़ीं।

समय ने ऐसा ही एक ऑटोग्राफ शरवरी को भी दिया। शरवरी ने इस मजाकिया पल पर चुटकी ली और कहा, "यह तोहफा सचमुच बहुत अनमोल है। अब तो मुझे इसे अपनी बेडसाइड टेबल पर ही रखना पड़ेगा, क्योंकि मैं तो हमेशा से समय का ऑटोग्राफ चाहती थी।" समय रैना के इस अनोखे अंदाज पर फैंस भी सोशल मीडिया पर खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "कम से कम कोई तो सेलिब्रिटीज को ऑटोग्राफ देने का अपना सपना पूरा कर रहा है।"

नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है शो

बता दें, पिछले साल फरवरी 2025 में रणवीर अल्लाहबादिया के साथ एक एपिसोड में की गई कुछ विवादित टिप्पणियों के कारण समय रैना कानूनी मुश्किलों में घिर गए थे। उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हुई थीं, जिसके बाद उन्हें सीजन 1 के सारे एपिसोड यूट्यूब से हटाने पड़े थे।

लेकिन इस साल अप्रैल 2026 में अपने स्टैंड-अप स्पेशल 'स्टिल अलाइव' के जरिए समय ने वापसी की और सीजन 2 का ऐलान किया। बीते 20 जून को रिलीज हुआ यह पहला एपिसोड इस समय नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है और इसे यूट्यूब पर भी करोड़ों व्यूज मिल रहे हैं। हालांकि कुछ पुराने फैंस का कहना है कि नए सीजन में पहले सीजन जैसी सादगी थोड़ी कम है, लेकिन आलिया और शरवरी की मौजूदगी ने इस शो को बेहद खास बना दिया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग